लॉकडाउन में खुली दुकानें, उमड़ी भीड़
Apr 26 2020
ग्वालियर। जिला प्रशासन ने शर्तों के पालन के आधार पर कुछ दुकानों को खोलने की छूट या दी लॉकडाउन का ब्रेकडाउन होने लगा है। सुबह से ही अक्षय तृतीया होने के कारण सड़कों पर भारी भीड़ देखने को मिली। शहर के प्रमुख बाजारों में दुकानें खुलने के बाद भीड़ इतनी बढ़ गई कि लगा लॉकडाउन ही खत्म हो गया है।
वहीं लोग शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते नहीं दिखे। जिला प्रशासन ने रविवार को सीधे किराना दुकानों से खरीदारी की छूट दी है। लोगों ने किराना दुकानों से सुबह 7 बजे से खरीदारी करना शुरू की। यह आदेश शाम 6 बजे के बाद समाप्त हो जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी इंसिडेंट कमांडर्स और पुलिस फोर्स को किराना दुकानों पर निगरानी पर तैनात होने के आदेश भी दे दिए। लेकिन इस राहत का फायदा लोगों ने उठाया लेकिन सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। जबकि यहां से इंसीडेंट कमांडर भी नदारद दिखाई दिए। जबकि पुलिस के जवान भी एक स्थान पर खड़े हुए थे। यह दृश्य कमोवेश शहर के सभी प्रमुख स्थानों और बाजार में देखा गया। सुबह दस बजे तक किराना दुकानों पर एक-एक दर्जन लोग खड़े दिखाई दिए। कलेटर कौशलेंद्र सिंह ने आदेश जारी किया है कि लॉकडाउन में भी लोग शादी- निकाह कर सकेंगे हालांकि उनको इसके लिए एसडीएम को सूचना देनी होगी। बिना ऐसा किए कोई शादी करता है तो उसके खिलाफ स त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा शादी-निकाह समारोह में वर और वधू पक्ष के 4-4 लोगों को ही अनुमति दी जाएगी। वहीं वधू को जिले से बाहर जाने के लिए शासन से दस्तावेजों के साथ अनुमति लेनी होगी।
रविवार को अवकाश होने के कारण अब शादी परिवार के लोग गोरखी में एसडीएम से परमीशन लेने आज सोमवार को जाएंगे। इधर पुलिस ने बिना मास्क पहने कई वाहन चालकों को रोका और उन्हें मुर्गा बनवाया। कई क्षेत्रों में लोगों ने लॉकडाउन के सारे नियमों को ताक पर रखा। वहीं टोपी बाजार में कुछ सराफा कारोबारी दुकान खोलकर जेवर की सप्लाई की ताक में थे उन्हें पुलिस के जवानों ने हड़काया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









