हो योपैथी दवा का वितरण घर-घर जाकर किया

Apr 25 2020

ग्वालियर। मध्य प्रदेश शासन आयुष विभाग के आदेशानुसार जिला आयुष कार्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत  25/4/2020 को शासकीय हो योपैथी औषधालय लखनौति खुर्द के स्टाफ को साथ लेकर डॉ प्रवीण चिरगईया,  सृष्टि श्रीवास्तव, विवेक पुरोहित, शकुंतला बाजोलिया ने लाइन नंबर 8 बिरला नगर में पैंपलेट और हो योपैथी दवा का वितरण घर घर जाकर किया। लोगो को लॉक डॉउन में संयम बरतने की सलाह दी गई, बार-बार साबुन से हाथ धोना, एक मीटर की दूरी का पालन करना आदि महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। शहर के अन्य दलों ने एलआईजी क्षेत्र दर्पण कॉलोनी,कालपिब्रिज मुरार,शताब्दी पुरम, दौलत गंज, के आर जी कॉलेज का क्षेत्र, गरम सड़क,लोहा मंडी आदि स्थानों  रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिए दवा वितरण किया।
जिला नोडल अधिकारी डॉ प्रवीण चिर्गाईया द्वारा बताया गया कि मध्य प्रदेश आयुष विभाग की मंशा है कि लोगो को घर-घर तक आयुष औषधियों का लाभ मिले, साथ ही लोग इन औषधियों का सेवन कर अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सके,जिससे कोरोना का संक्रमण उन लोगो को ना हो सके। जिला आयुष कार्यालय के माध्यम से अभी तक लगभग 255495 लोगो को लाभान्वित किया गया है।