गृह मंत्रालय के आदेश के बाद असमंजस में व्यापारी, बाजारों में उमडी भीड़
Apr 25 2020
ग्वालियर। गृह मंत्रालय से देर रात सभी दुकानों को खोले जाने के आदेश जारी होने के बाद ग्वालियर में दुकानें खोले जाने के लिए असंमजस की स्थिति बनी रही। स्थानीय प्रशासन ने शुक्रवार की रात केवल किराने की दुकान खोलने का आदेश दिया था। गृह मंत्रालय के आदेश उत्पन्न आसमंजस के बीच शहर के प्रमुख बाजारों में हेयर सेलून सहित कई दुकानें खुल गई। कई जगह किराने की दुकानों पर लोगों की काफी भीड़ पहुंच गई, जिसे हटाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अब गृह मंत्रालय के आदेश की रोशनी में स्थानीय प्रशासन समीक्षा करेगा। ताकि सोशल डिस्टेंस बनी रहे और दुकाने रोटेशन से खुलती रहे।
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए केन्द्र द्वारा जारी लॉकडाउन में रोज ढील देते हुए छूट का दायरा बढ़ाने के आदेश जारी किए थे। गृह मंत्रालय के आदेश के बाद शहरवासियों को उ मीद थी कि उन्हें भी इन आदेशों का लाभ मिलेगा और जिला प्रशासन जल्द ही नया आदेश जारी करेगा और ग्वालियर के लोगों के साथ ही व्यवसायी भी इंतजार कर रहे थे। लेकिन दोपहर बाद भी इन रियायतों को लेकर जिला प्रशासन ने कोई आदेश जारी नहीं किया।
गृह मंत्रालय ने शुक्रवार की रात आदेश जारी किया था, जिसमें गली-मोहल्लों के साथ ही आवासीय परिसरों में बनी दुकानों को खोलने के निर्देश दिए थे। हालांकि यह आदेश हॉट स्पॉट और कंटेनमेंट जोन में लागू नहीं होने के आदेश दिए थे। शहरी क्षेत्र में मार्केट कॉ प्लेक्स, मल्टी ब्रांड और सिंगल ब्रांड मॉल नहीं खोलने के आदेश थे। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में मार्केट, आवासीय परिसरों में बनी दुकानों सहित सभी रजिस्टर्ड दुकानें खोलने के आदेश थे। जिसमें आधे कर्मचारी ही काम करने आ सकेंगे और व्यवसायी को सोशल डिस्टेंस का पालन करना होगा।
ग्वालियर में अब तक सिर्फ आठ कोरोना सक्रमित मरीज मिले हंै, वह भी बाहर के लोगों के संपर्क में आने के कारण इस संक्रमण के शिकार हुए थे। जिसमें से अभी तक छह मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी दो लोग आइसोलेशन में हैं वह काफी रिकवर हो चुके हंै और वह भी दूसरे राज्यों से आए थे।
शनिवार की सुबह गृह मंत्रालय के बाजार में दुकानें खोले जाने आदेश के बाद कुछ इलाकों में व्यवसायियों ने दुकानें खोल लीं। दुकानों के शटर खुलते ही लोग भी खरीदारी करने पहुंच गए और दुकानों पर भीड़ लग गई। जिसे हटाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









