रमजान शुरू, घरों में की इबादत

Apr 25 2020

ग्वालियर। सब्र, इबादत, रहमत, हमदर्दी और नेकी का महीना रमजान शनिवार से शुरू हो गया। शनिवार सुबह इबादतगाहों से रोजेदारों को जगाने के लिए समय बताया गया और इसके बाद रोजेदारों ने अल्लाह की बारगाह में पहुंचने के बजाए घरों में ही इबादत करते हुए अमन और चेन की दुआ मांगी। कहा जाता है कि इस माह में रोजा रखने से एक के बदले 70 फीसदी नेकियों का सबब मिलता है। एक महीने तक रोजे रखकर घर पर कुरान की तिलावत और पांचों वक्त की नमाज व तरावीह अदा की जाएगी। अल्लाह के बंदे 15 घंटे तक भूखे, प्यासे रहते हुए एक माह तक रोजे रखकर इस माहमारी से निजात दिलाने के लिए दुआ मांगेंगे।
हर वर्ष इबादतगाहों में रमजान का माह मनाया जाता है लेकिन लॉकडाउन के चलते मुस्लिम धर्म गुरुओं ने घर पर ही नमाज अदा करने के लिए कहा है। शनिवार की सुबह 4.18 पर सेहरी के बाद रोजेदारों ने रोजा रखना शुरू कर दिया। इस दौरान इबादतगाहें सुनी पड़ी हैं और घर पर सुबह नमाज अदा की गई। शाम 6.54 पर इ तार होगा और आज रविवार को दूसरा रोजा है जिसकी सेहरी सुबह 4.18 पर होगी। कंपू ईदगाह के मौलाना मोह मद नईम ने बताया कि रोजेदारों को ईदगाह से वक्त बताया जाएगा और अजान की जाएगी लेकिन नमाज नहीं होगी।