एमके सिटी में बिल्डर की लापरवाही से हुई आगजनी की घटना
Apr 25 2020
ग्वालियर। न्यू कलेक्ट्रेट रोड स्थित एम के सिटी के एफ टावर में बिल्डर की लापरवाही से आगजनी की घटना से 3 रहवासी ओपी गुप्ता, श्रीमती डाली गुप्ता तथा विवेक जौहरी गंभीर रुप से घायल हो गये है तथा बिल्डर की लापरवाही से हुयी दुर्घटना के लिए पुलिस थाना सिरोल ने बिल्डर्स के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 308 के अंतर्गत मुकद्दमा पंजीबद्ध कर लिया है.
घटना की सूचना मिलते ही पूर्व क्षेत्रीय विधायक मुन्नालाल गोयल तत्काल घटनास्थल एम के सिटी पहुंचकर उन्होंने जहाँ एक ओर घबराये रहवासियों को ढाढंस बंधाया, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद कर उन्हें घटनास्थल पर आमंत्रित कर बिल्डर की लापरवाही से हुयी आगजनी से हुयी क्षति, मल्टीस्टोरी के चारो ओर सीवेज के बहाव से प्रदूषण तथा बड़ी मात्रा में किराये से रह रहे अफ्रीकन लोगों द्वारा लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंस का सरेआम उल्लंघन व अश्लील गतिविधियों से निर्मित असहज वातावरण, घायल रहवासियों को आर्थिक सहायता की माँग की। श्री गोयल घटनास्थल पर 3 घंटे से ज्यादा रहे। आड़े वक्त में संकटमोचक बने पूर्व विधायक गोयल के प्रति रहवासियों की ओर से एसोसिएशन ने कृतज्ञता व्यक्त की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









