अहमदाबाद से आया कोरियर बॉय थाने पहुंचा
Apr 24 2020
ग्वालियर। कोरोना संक्रमण को देखते हुए कुछ लोग जागरूक भी है और लोगों को इस संक्रमण से बचाने के लिए सतर्क भी है। इसका नजारा शुक्रवार की सुबह देखने को मिला। जब एक युवक थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि वह अहमदाबाद से आया है और परीक्षण कराने के बाद ही अपने घर जाएगा। उसकी साफगोई और खुद तथा अपनों की सुरक्षा को देखते हुए अफसरों ने उसकी तारीफ की और उसका चेकअप कराया।
कंपू थाना क्षेत्र के आमखो पानी की टंकी के पास रहने वाला सुनील राजावत पुत्र राजपाल सिंह राजावत अहमदाबाद में कोरियर कंपनी में काम करता है। लॉकडाउन के बाद से ही वह अहमदाबाद में रह रहा था। अब जब वह वहां पर अकेले परेशान होने लगा तो वह अहमदाबाद से कंपनी के कोरियर वाहन से ग्वालियर पहुंचा, जहां पर कंपनी की गाड़ी उसे चिरवाई नाका चेक पोस्ट पर छोड़कर बनारस निकल गई। चिरवाई नाका उतरने के बाद सुनील थाने पहुंचा और अपनी ट्रेवल हिस्ट्री अफसरों को बताकर चेकअप कराने की मांग की। जिसके बाद थाने से उसे चेकअप कराने के लिए जेएएच पहुंचाया गया और एहतियात के चलते क्वॉरेटाइन कराया गया है।
पुलिस अफसरों को सुनील राजावत ने बताया कि कोरोना संक्रमण एक से दूसरे में फैलता है, ऐसे में खुद के साथ ही अपनों की भी उसे चिंता थी, इसलिए वह घर ना जाते हुए सीधे थाने पहुंचा, क्योंकि इस वायरस से उसकी और उसके अपनों की जान खतरे में पड़ सकती थी।
सुनील के थाने पहुंचकर जांच की मांग का पता चलते ही अफसर भी मौके पर पहुंचे और उसके जज्बे की सराहना करते हुए बताया कि बाहर से आने वाले सभी को इसका ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि यह वायरस काफी खतरनाक है और जो भी इसके संपर्क में आता है वह इसका शिकार हो जाता है। इसी तरह बाहर से आने वालों को अपनी जांच करानी चाहिए, जिससे वे तथा उनके अपने सुरक्षित रहे। इसी जागरूकता से हम अपने शहर को इस महामारी से बचा सकते है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









