दो मोटर सायकिल चोर पकड़े
Apr 24 2020
ग्वालियर। फरियादी रवि शर्मा पुत्र रमेश शर्मा उम्र 29 वर्ष निवासी गदाईपुरा हाल मुकेश शर्मा ने हजीरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि संजय नगर घर के बाहर खड़ी मोटर सायकिल नंबर एमपी 07 एमजेड 5204 को कोई अज्ञात चोर चुरा कर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 141/20 धारा 379 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर मध्य पंकज पांडेय व नगर पुलिस अधीक्षक महाराजपुरा ग्वालियर रवि भदौरिया के निर्देशन पो. व पुलिस थाना हजीरा ग्वालियर टी आई आलोक परिहार के नेतृत्व में मोटर सायकिल चोर दिनेश जाटव पुत्र गोपाल उम्र 30 वर्ष निवासी सोलंकी पेट्रोल पंप के पास मुरैना हाल कल्लू राठौर का मकान गदाई पुरा व उदय भान राजपूत पुत्र हीरा लाल उम्र 27 वर्ष निवासी राम वती गोले का मकान लक्ष्मण तलैया ग्वालियर को कॉलेज के सामने से गिर तार किया व चोरी की मोटर सायकिल बजाज प्लेटीना नंबर एमपी 07 एमजेड 5204 को दिनेश जाटव के घर गदाईपुरा से जब्त की । पुलिस ने घटना के फुटेज के वीडियो देखे तो दो युवक एक मोटर सायकिल हीरो, डीलक्स नंबर एमपी 07 एनई-2010 से आकर रवि शर्मा की मोटर सायकिल बजाज प्लेटीना को चुरा ले जाते दिखे थे। जिनकी पहचान दिनेश जाटव व उदय भान राजपूत के नाम से हुई यह दोनों बॉबी पुत्र मुलू राठौर हलवाई निवासी गदाईपुरा की मोटर सायकिल काम से मांग कर लेकर आये थे । हजीरा पुलिस ने चोरी करने में प्रयुक्त मोटर सायकिल हीरो डीलक्स नंबर एमपी 07 एनई- 2010 को भी जब्त किया। दोनों चोर हलवाई व मजदूरी का काम करते थे। लॉक डाउन में काम बंद होने से मोटर सायकिल चुरा कर बेचने की फिराक में थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









