होटल ऋतुराज में लगी आग
Apr 24 2020
ग्वालियर। लॉकडाउन में एक माह से बंद चल रहे पूर्व मंत्री प्रद्यु न सिंह तोमर के होटल ऋतुराज में शुक्रवार की तड़के करीब पांच बजे आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है। आग लगने का पता चलते ही पुलिस और दमकल अमला मौके पर पहुंचा और आधा दर्जन गाड़ी पानी फायर कर आग पर काबू पाया। आग लगने का पता चलते ही पूर्व मंत्री प्रद्यु न सिंह तोमर, निगमायुक्त संदीप माकिन, सीएसपी रवि भदौरिया सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंचे।
पुरानी छावनी चौराहा स्थित होटल ऋतुराज में एसी हॉल से आग की लपटें निकलने लगीं। आग लगने का पता चलते ही वहां मौजूद स्टॉफ ने आग बुझाना शुरू करते हुए दमकल और पुलिस को सूचना दी। पूर्व मंत्री के होटल में आग लगने का पता चलते ही दमकल अमला मौके पर पहुंचा और आग बुझाने में जुट गया।
आग होटल के एसी हॉल में लगी। जिससे वहां पर रखा पूरा फर्नीचर, एसी सहित अन्य सामान जल गया। अभी यहां से गरीबों को राशन तथा खाने का सामान बांटा जा रहा है। राशन के बोरे ऊपरी हॉल में रखे हुए थे। समय रहते दमकल अमला मौके पर पहुंच गया, जिससे आग ऊपरी मंजिल पर नहीं पहुंची, अगर आग ऊपरी मंजिल पर पहुंच जाती तो प्लास्टिक के कट्टों में रखी राशन सामग्री जलकर खाक हो जाती और प्लास्टिक के कट्टों से आग बढ़ जाती।
होटल स्टाफ ने बताया कि चार माह पूर्व ही होटल के इस हॉल का रेनोवेशन हुआ है और लाखों रुपए का खर्चा हुआ है। जिससे लाखों रुपए का नुकसान होने की आशंका है। दमकल विभाग का कहना है कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
22 गाड़ी पानी फायर कर किया काबू
एमके सिटी में आग लगने के बाद दमकलकर्मियों ने आग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला तो वहीं आग पर काबू पाने के लिए अ'छी खासी मशक्कत की। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंची और नियंत्रण पाने के लिए जुट गई। फायर बिग्रेड के नोडल अधिकारी केशव सिंह चौहान, फायर आफीसर उमंग प्रधान, सहायर फायर आफीसर देवेन्द्र जखेनिया सहित फायर स्टाफ ने 4 घंटे में आग पर 22 गाड़ी फायर कर काबू पा लिया।
पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले होटल ऋतुराज में आग लगने की खबर उस समय आई जब फायरकर्मी एमके सिटी में लगी आग पर काबू पाने में जुटे हुए थे। पूर्व मंत्री के होटल में आग लगने की खबर मिलते ही दमकल के अधिकारी और कर्मचारी की एक टीम रवाना हो गई। दमकलकर्मियों ने 8 गाड़ी पानी फायर कर होटल ऋतुराज की आग पर नियंत्रण किया है। दमकल अधिकारियों का कहना है कि समय रहते काबू पाया नहीं जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









