मास्क नहीं पहनना पड़ा महंगा, पुलिस ने काटी 25 सौ की रसीद
Apr 23 2020
ग्वालियर। कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए पुलिस अब स ती पर आ गई है और जो भी बिना मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहा है, उसके खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को दाल बाजार तथा अन्य स्थानों पर सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करने पर पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा के रेड़क्रॉस की रसीद काटकर जुर्माना वसूला है। इसके साथ ही कुछ किराना कारोबारियों मास्क नहीं लगाए थे जिन पर 2500 रुपए का जुर्माना किया गया है। वैश्विक महामारी कोविड़ 19 के संक्रमण को रोकने के लिए लगी पुलिस एक माह तक समझाइश देने के बाद अब सड़कों पर स ती पर उतर आई है। गुरुवार की सुबह जो लोग बगैर मास्क के निकले और सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे थे उनके खिलाफ स ती से कार्रवाई करते हुए उनके रेडक्रॉस के चालान काटे है। पुलिस ने एक दर्जन व्यवसायियों के चालान काट कर 11 हजार रुपए जुर्माना वसूला है। इसके साथ ही व्यवसायियों को साफ हिदायत दी है कि पुलिस उनकी मदद के लिए उसी समय तक है जब वे नियमों का पालन करते है और अगर आपने सोशल डिस्टेंस व मास्क का प्रयोग नहीं किया तो उनके खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इनके हुए चालान : इंदरगंज थाना पुलिस ने नियमों का पालन ना करने पर कारोबारी बाबू लाल, महेन्द्र अग्रवाल, अमित मिश्रा, राजेश ताहिल, दीपक कुमार, भारत रिठौनी, अमन गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, संतोष बंसल तथा विष्णु दास की रेड़क्रॉस रसीद काटरक उनसे 11 हजार 250 रुपए जुर्माना वसूला है।
किराना व्यापारियों पर हुई कार्रवाई
दुकान खोलकर सामान बेच रहे किराना कारोबारियों के खिलाफ बहोड़ापुर थाना पुलिस ने लॉकडाउन तोडऩे का मामला दर्ज किया है। बहोड़ापुर थाना प्रभारीइंदर सिंह राठौर ने बताया कि कोटेश्वर मंदिर के पास गुरुवार को राकेश कुशवाह दुकान खोलकर सामान बेच रहा था। जिस पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं विनय नगर में देवा किराना स्टोर के संचालक बीरबल सिंह राजपूत को पुलिस ने लॉकडाउन में लोगों की भीड़ लगाते हुए सामान बेचते पकड़ा है। पुलिस ने दोनों व्यवसायियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









