अदर स्टेट के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली गाडिय़ां रडार पर
Apr 23 2020
ग्वालियर। वैश्विक महामारी कोरोना की चेन तोडऩे अब पुलिस की नजर अदर स्टेट के रजिस्ट्रेशन नंबर वाले वाहनों पर है। शहर में चेकिंग कर रही पुलिस और एंट्री पॉइंट पर टीमों को अलर्ट किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश के इंदौर, भोपाल, जबलपुर और उज्जैन के नंबर के वाहनों को भी पकड़कर पूछताछ कर हिस्ट्री निकलने के आदेश हंै। जिससे कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके।
अन्य प्रदेश से ग्वालियर में आने वालों की सं या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। चेक पोस्ट पर प्रतिदिन 100 के लगभग लोग पकड़े जा रहे हैं। इसलिए बाहर से आने वाले यहां कोरोना वायरस फैलाने का कारण न बने इसलिए ही पुलिस सतर्क होकर चेकिंग कर रही है।
जिले में पुलिस अन्य प्रदेशों के रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों के अलावा प्रदेश के इंदौर, जबलपुर, भोपाल और उज्जैन के रजिस्ट्रेशन कोड वाले वाहनों को भी विशेष रूप से पकड़ा जा रहा और जांचा जा रहा है, जिससे कोरोना संक्रमित व्यक्ति शहर में ना पहुंचने पाएं और संक्रमण शहर में प्रवेश ना कर सकें। जो भी बाहर से आते हुए पता चलता है, उन्हें सबसे पहले क्वारेंटाइन के लिए भर्ती कराया जा रहा है, जिससे कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके।
बाहर के नंबरों की गाडिय़ों को रोककर पुलिस पूछताछ कर रही है। जैसे वो कब आये थे, कहां से आये थे, कार में कौन लोग आए थे। उनकी क्या हिस्ट्री है। जिससे पता चल सके कि कहीं वे बाहर से तो नहीं आए हैं और जिनका पता चलता है कि वे बाहर से आए हैं तो उन्हें एहतियात के चलते मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है।
काफी सं या में है दूसरे राज्यों के वाहन
शहर में बाहर से आने वालों के साथ ही वह वाहन भी चुनौती बने हुए हैं जो दूसरे राज्यों से वाहन खरीदकर उन्हें शहर में चला रहे हैं। इन वाहनों में सबसे ज्यादा यूपी, राजस्थान और दिल्ली के साथ ही अन्य प्रदेशों की है। ऐसे में बाहर से आने वाले वाहनों की जांच और पहचान करना अफसरों के लिए परेशानी बन जाता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









