नारायण कॉलोनी आइसोलेटेड, पुलिस का कड़ा पहरा

Apr 23 2020

ग्वालियर। कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद से ही पुलिस ने नारायण कॉलोनी बहोड़ापुर को सील कर दिया है और यहां सिर्फ आपातकालीन सेवा से जुड़े लोगों को ही आने और जाने की परमिशन दी है। यहां रहने वाले बाहर ना जाएं और कोई अंदर ना आने पाए, इसके लिए पुलिस जवान और अफसर यहां पर तैनात कर दिए हैं, जो चौबीस घंटे यहां पर तैनात रहेंगे। जिससे इस वायरस के संक्रमण से कोई अन्य ग्रसित ना हो। साथ ही पुलिस टीम लाउड स्पीकर से लोगों को घर में ही रहने की हिदायत दे रही है।                     
जहां पर मुबारक खान रहता है उस गली में सिर्फ एक दर्जन मकान हैं और आने व जाने के लिए एक ही रास्ता है, इस रास्ते पर पुलिस ने अपना पहरा बिठा दिया है और पुलिस द्वारा समझाइश देने के बाद से ही गली सूनी हो गई है और कोई भी अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहा है।               
 लोगों की बनाई लिस्ट, अब डॉक्टरों की टीम करेगी जांच
कोरोना संक्रमण का मरीज मिलने के बाद जिस मकान में युवक व उसका परिवार रह रहा था, उसके आगे-पीछे की गली के साथ ही उससे मिलने-जुलने वालों की लिस्ट पुलिस बना रही है। अब डॉक्टर की टीम यहां पर रहने वालों की स्क्रीनिंग कर पता लगाएगी कि मरीज के संपर्क में आने से और पीडि़त से मिलने से कोई संक्रमण का शिकार तो नहीं हुआ है। इसके साथ ही पुलिस ने यहां रहने वाले लोगों को स ती से हिदायत दी है कि पूरी गली आइसोलेटेड है, इसलिए वे बाहर नहीं आएं, जो भी बाहर निकलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दहशत में लोग
नारायण विहार निवासी मुबारक खान को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद यहां रहने वाले लोग दहशत में हैं और आपसी बातचीत में पता लगा रहे हैं कि कहीं उससे मिलने वाला उनके संपर्क में तो नहीं आया। साथ ही एक दूसरे से दूरी भी बना ली है, जिससे वे इस महामारी की चपेट में ना आने पाएं और उनका परिवार भी किसी के संपर्क में ना आने पाए।                     
47 लोगों को किया क्वारेटाइन : कोरोना
संक्रमित मुबारक के मिलने के बाद प्रशासन की टीम ने उसके घर के आस-पास रहने वाले 47 लोगों की जांच के बाद उन्हें क्वॉरेंटाइन के लिए भेज दिया है। जिसमें 8 सदस्य मुबारक के परिवार के हंै। वहीं थाने में सूचना दिए जाने के लिए मुबारक अपने पिता के साथ थाने गया था, इसलिए सुबह नगर निगम की टीम ने पूरे थाने को सेनेटाइज किया है, जिससे कोरोना का संक्रमण ना फैले।