सुबह 6 बजे दाल बाजार में खुली दुकानें
Apr 23 2020
ग्वालियर। किराने के थोक कारोबारियों को दुकानें खुलने की अनुमति सुबह 8 बजे से दी गई है लेकिन भौर होते ही दुकानों के शटर उठ गए और दुकानदार कारोबार करने में जुट गए हैं इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए पुलिस और व्यापार समिति को मशक्कत भी करनी पड़ रही है।
गुरुवार को होम डिलेवरी करने वाले किराना व्यापारियों और थोक में सामान बेचने के लिए दाल बाजार के शटर खोलने की अनुमति दी गई है। दाल बाजार में किराने का सामान खरीदने के लिए दूरदराज से आने वाले दुकानदार सुबह 5 बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए थे, यहां के दुकानदार भी अपने शटर उठाकर ग्राहकों की पूर्ति करने में जुट गए। दाल बाजार में सुबह से ही भीड़ होने के कारण अच्छी खासी परेशानी का सामना पुलिसकर्मियों को करना पड़ रहा है। दाल बाजार व्यापारी संघ के पदाधिकारी मनीष बांदिल, गोकुल बंसल ने बताया कि सुबह दुकानों के शटर जरूर उठे हैं लेकिन लोडिंग-अनलोडिंग 8 बजे के बाद की गई है। आज दाल बाजार में दुकानों के शटर खुले होने से करोड़ों का कारोबार कुछ ही घंटों में हो गया।
दाल बाजार में लोडिंग अनलोडिंग करने के लिए उन्हीं वाहनों का पुलिस परमिशन दे रही है, जिनके टोकन दाल बाजार व्यापार समिति द्वारा बनाए गए हैं। दाल बाजार में पदाधिकारी वेदप्रकाश गोयल और श्याम बंसल के बीच टोकन वितरण को लेकर विवाद भी हो गया। बताया गया है कि सौ पास वितरित किए जाने थे और इसकी जि मेदारी दो पदाधिकारियों को दी गई थी लेकिन पास को लेकर जब गहमागहमी हुई तो दोनों पदाधिकारी आपस में ही झगड़ बैठे, इसके बाद अन्य दुकानदारों शांत कराया और सौ की जगह 140 पास का वितरण किया गया।
दाल बाजार व्यापारी संघ के पदाधिकारी मनीष बांदिल अपनी दुकान के बाहर टोकन वितरित कर रहे थे इस दौरान लोगों की भीड़ जमा थी, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए मशक्कत की और व्यापारी संघ के पदाधिकारी मनीष बांदिल की 2500 रुपए की रसीद काट दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









