कहीं सोशल डिस्टेंसिंग का हो रहा पालन तो कहीं नहीं
Apr 23 2020
ग्वालियर। लॉकडाउन के दौरान शहरवासियों को सब्जी खरीदने के लिए परेशान नहीं होना पड़े इसके लिए शहरभर में 10 सब्जी मंडियां बनाई गई हैं, लेकिन इन मंडियों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है और थोक मंडी खेरिज में परिवर्तित हो गई हंै। शहरवासी सब्जी खरीदने के लिए परेशान न हों इसे देखते हुए प्रशासन ने 10 सब्जी मंडियां बनाई हैं और थोक कारोबारियों से कहा है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने वालों को सस्ती सब्जी उपलब्ध कराएं, लेकिन मंडी में ग्राहकों की भीड़ बढ़ते ही कारोबारी मनमाने दाम वसूल रहे हैं। जिन मंडियों में ग्राहक नहीं पहुंच रहे हंै वहां सब्जियों के दाम सस्ते हैं। गोरखी मंडी में ग्राहकों की भीड़ होने से आलू के दाम 22 से 23 रुपए किलो थोक में बेचे जा रहे हैं जबकि थाटीपुर में 19 रुपए किलो बेचे जा रहे हैं। गुरुवार सुबह थाटीपुर मंडी में ग्राहकों को सैनेटाइज करने के साथ-साथ शारीरिक दूरी भी बनवाई जा रही थी लेकिन गोरखी व मेला ग्राउंड में खेरिज दुकानें लगने से इसका पालन होते हुए दिखाई नहीं दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









