डिशटीवी बंद नहीं होगा, क्योंकि #DeshRechargeHoRahaHai
Apr 23 2020
पूरा देश सेल्फ-आइसोलेशन के साथ कोविड-19 महामारी से लड़ रहा है, ऐसे में भारत के अग्रणी डीटीएच ब्रांड डिश टीवी ने सभी बाधाओं को दूर करने का प्रयास किया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि डिश टीवी जैसी सभी आवश्यक सेवा बिना किसी रुकावट के चलती रहें और लॉकडाउन को सफल बनाने में अपना योगदान किया जा सके। मनोरंजन और जानकारी लोगों को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण हैं और दुनिया में सबसे बड़े पेटीवी प्लेटफॉर्म में से एक के तौर पर डिश टीवी ने विभिन्न पहलें शुरू की हैं। इससे सब्सक्राइबर्स तक आवश्यक जानकारी पहुंचेगी और उनका लगातार मनोरंजन होता रहेगा।
कोविड के सम्बंध में प्रमाणित जानकारी देने वाले चैनल को लॉन्च करने के अलावा डिश टीवी ने रिचार्ज के विकल्पों को बढ़ावा देने पर ध्यान केन्द्रित किया है। साथ ही सेल्फ-हेल्प तथा ट्रबल शूटिंग के कई मोड्स प्रदान किये हैं। इसके अलावा, तीन प्लेटफॉर्म सेवाओं- फिटनेस एक्टिव, किड्स एक्टिव और आयुष्मान एक्टिव को निशुल्क रखा गया है, ताकि पूरे परिवार की जरूरतें पूरी हो सकें।
अब देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान अपने ग्राहकों की मदद के लिये डिश टीवी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपने ग्राहकों को ‘पे लेटर’ सेवा प्रदान कर रहा है। इसका आशय यह है कि यदि किसी ग्राहक को रिचार्ज करवाने में परेशानी होती है, तो डिश टीवी को कॉल कर या मिस्ड कॉल देकर व्यूइंग पीरियड को बढ़ाया जा सकता है, जिसका कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा और कनेक्टिविटी जारी रहेगी।
इन पहलों के बारे में बताने के लिये डिश टीवी ने लोगों के उत्साह को बढ़ाने पर केन्द्रित एक नया कैम्पेन भी लॉन्च किया है, क्योंकि वे सुरक्षित हैं, लेकिन विश्व के सबसे बड़े लॉकडाउन के कारण घर से बाहर नहीं निकल सकते। यह कैम्पेन #DeshRechargeHoRahaHai हैशटैग से टीवी चैनलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चल रहा है और लॉकडाउन के एक बड़े और सकारात्मक पहलू को सामने लाने का प्रयास है, जिसका तात्पर्य है ‘बेहतर कल के लिये देश को रिचार्ज करना’। हर परिवार कोरोना से लड़ रहा है और घर पर रहकर देश की बेहतरी के लिये काम कर रहा है। इस कैम्पेन को डिश टीवी की क्रिएटिव एजेंसी एनॉर्मस ब्राण्ड्स ने तैयार किया है। फिल्म भी पूरी तरह से घर से काम करते हुए ही बनाई गई है!
#DeshRechargeHoRahaHai कैम्पेन के वीडियो में खाली सड़कें और सूने सार्वजनिक स्थल दिखाई देते हैं। नया दृष्टिकोण यह है कि इसे ‘लॉकडाउन’ कहा जा रहा है, लेकिन वास्तव में देश रिचार्ज हो रहा है और बेहतर कल के लिये तरोताजा बन रहा है।
इस कैम्पेन और ग्राहकों के लिये नई पहल पर टिप्पणी करते हुए डिश टीवी इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक एवं ग्रुप सीईओ श्री अनिल दुआ ने कहा, ‘‘लोगों ने लॉकडाउन का पालन करने के लिये बड़ी दृढ़ता और उत्साह दिखाया है, वे कोरोनावायरस को हराने के लिये सेल्फ-आइसोलेशन और सोशल डिस्टेंसिंग को अपना रहे हैं। यह परीक्षा की घड़ी है और हम मानते हैं कि हमारा देश और मजबूत होकर उभरेगा और जीतेगा। #DeshRechargeHoRahaHai कैम्पेन देशवासियों को हमारा नमन है और दर्शाता है कि बेहतर कल के स्वागत के लिये लोग देश को कैसे तैयार कर रहे हैं। लोगों को घर में रहने के लिये प्रोत्साहित करने हेतु पे लेटर सुविधा हमारी ओर से एक योगदान है, ताकि उन्हें रिचार्ज के लिये घर से बाहर न निकलना पड़े। घर पर रहें, सुरक्षित रहें।’’
आशीष खजांची- प्रबंध भागीदार एवं संस्थापक, एनॅर्मस ब्राण्ड्स, ने कहा, ‘‘यह देश में सब जगह हम सभी के लिये अभूतपूर्व समय है। इसमें अपवाद यह है कि देश पहली बार सभी की भलाई के लिये एकजुट होकर लड़ रहा है। यह लड़ाई खुद के लिये नहीं, एक-दूसरे के लिये है। जब डिश टीवी ने इसमें योगदान देने का निर्णय लिया, तो हमारा आइडिया एक अच्छी लड़ाई के लिए प्रोत्साहित करना था। यह वास्तव में उम्मीद की लड़ाई है। लोगों से कहना जरूरी था कि इस लड़ाई से आने वाला कल बेहतर होगा और हम इस मार्ग के हर कदम पर उनके साथ हैं।’’
‘पे लेटर’ सुविधा देशव्यापी लॉकडाउन पर अगली सूचना तक डिश टीवी के सभी ग्राहकों के लिये बिना किसी फीस के उपलब्ध होगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









