जनता को भाषण नहीं राशन चाहिए : माकपा
Apr 22 2020
ग्वालियर। माक्र्सवादी क युनिस्ट पार्टी व जन संगठनों के आह्वान पर ग्वालियर जिले की लगभग 115 गली, मोहल्ले, बस्तियों, कॉलोनियों सहित गांवों व कस्बों में 10 मिनट के लिए अपने-अपने घरों के दरवाजों, छज्जों, छतों पर हाथों में पोस्टर लेकर भाषण नहीं राशन दो, गरीब परिवारों को आर्थिक मदद करो, सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों से जीवनोपयोगी 16 वस्तुएं दो व बहुत हुई भाषण की भरमार, जनता को है राशन की दरकार जैसे नारे लिखकर प्रदर्शन किया।
माकपा के ग्वालियर इकाई के जिला सचिव अखिलेश यादव द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक गरीब जनता राशन के लिये दर-दर भटक रही है, केंद्र सरकार इस मुश्किल घड़ी में मेहनतकश जनता को मदद करने की बजाय त्याग का पाठ पढ़ा रही है, लेकिन दूसरी तरफ जनता पर काम के घंटे बढ़ा रही है, असंगठित मजदूरों को आजीविका चलाने के लिये कोई मदद नही कर रही है, ऐसी परिस्थितियों में माकपा सहित मजदूर, कर्मचारी, किसान, छात्र, युवा व बुद्धिजीवी वर्ग ने सांकेतिक विरोध प्रकट करते हुये सरकार से मदद करने की मांग की।
विरोध प्रदर्शन में वार्ड 15 की पूर्व पार्षद उषा गोस्वामी, वार्ड 34 के पूर्व पार्षद भगवानदास सैनी, सीटू प्रदेशाध्यक्ष रामविलास गोस्वामी, जिला अध्यक्ष कमलेश शर्मा, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की जिला अध्यक्षा रीना शाक्य, महासचिव प्रीति सिंह, दलित शोषण मुक्ति मंच के नेता रामबाबू जाटव, मुस्लिम अधिकार मंच के संयोजक यूसुफ अब्बास, स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया की नेता आकांक्षा धाकड़, भारत की जनवादी नौजवान सभा के नेता अमित सक्सेना, अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष कमल सिंह जाटव, महासचिव रामकिशन कुशवाह, कर्मचारी नेता शेखगनी, एम के जायसवाल, माकपा नेता जितेंद्र आर्य, रामगोपाल सैन, श्रीकृष्ण बघेल, श्याम यादव सहित तमाम नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









