पेट्रोलपंप पर तोड़ी सोशल डिस्टेंस, मैनेजर पर मामला दर्ज

Apr 22 2020

ग्वालियर। पेट्रोलपंप पर सोशल डिस्टेंस का पालन ना करने पर पुलिस ने पंप मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोलपंप पर बुघवार की है। 
थाटीपुर थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि सुबह थाना क्षेत्र में लॉकडाउन में लोगों को सोशल डिस्टेंस के लिए जागरूक करने के लिए निकले थे। अभी वे सुरेश नगर तिराहा स्थित पेट्रोलपंप के पास पहुंचे तो वहां पर बेतरतीब वाहन खड़े हुए थे और लोग सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे थे। यह देखते ही वे मौके पर पहुंचे और पेट्रोलपंप मैनेजर विनोद गुप्ता के खिलाफ लॉकडाउन तोडऩे का मामला दर्ज कर लिया है। 
पुलिस को देखते ही पंप मैनेजर तथा मालिक ने कुछ सिफारशी फोन लगवाएं, जिन पर थाना प्रभारी ने साफ शब्दों में कह दिया कि क्या आप कोरोना संक्रमण को रोकने की जि मेदारी ले सकते है। इतना सुनते ही सिफारशी फोन करने वालों ने अपनी गलती मानी और आश्वासन दिया कि वह अब इस तरह की सिफारिश नहीं करेंगे। 
वहीं पेट्रोलपंप पर लॉकडाउन तोडऩे और सोशल डिस्टेंस का पालन ना करने की सूचना पुलिस ने वरिष्ठ अफसरों के  साथ ही जिला प्रशासन को भी भेज दी है।