दाल बाजार में खेरिज कारोबारी परेशान

Apr 22 2020

ग्वालियर।  शहरवासियों को राशन के लिए परेशानी न हो इसे देखते हुए समय-समय पर दालबाजार के किराना कारोबारियों के शटर उठवाए गये। गत रोज थोक कारोबारियों ने अपना कारोबार किया था और आज खेरिज कारोबारियों को कारोबार करने की अनुमति जिला प्रशासन ने दी है, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस अफसर इन कारोबारियों पर स ती दिखा रहा है, जिससे कारोबारी अपना कारोबार डर-डरकर कर रहे हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि जिन खेरिज कारोबारियों को कारोबार करने की अनुमति दी गई है वह दुकान से सीधे सामान नहीं बेच सकते हैं।
 ऑनलाइन डिलेवरी के लिए उनकी दुकानों के शटर उठवाए गए हैं। दाल बाजार में सुबह आधा सैकड़ा से ज्यादा खेरिज कारोबारियों के शटर उठे हुए थे, यह कारोबारी अपना कारोबार कर रहे थे तभी मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने इनके शटर डाउन करा दिए, जिससे कारोबारी चोरी छिपे कारोबार कर रहे हैं।