कोविड-19 की लड़ाई शहरवासियों के सहयोग से सफल : कलेक्टर
Apr 22 2020
ग्वालियर। कोविड -19 के कहर के बीच जिला प्रशासन आम नागरिकों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये प्रयासरत है और कोरोना जैसी महामारी से लडऩे में शहरवासियों ने अपना सहयोग दिया है, जिससे शहर कोरोना संक्रमण के कहर से बच सका है। अनावश्यक रुप से शहर से बाहर रह रहे शहरवासियों के परिजनों को यदि हम शहर में लाएंगे तो संक्रमण का खतरा बढ़ेगा। इसलिए हमें सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखकर शहर से बाहर रह रहे अपने परिजनों से कुछ समय तक दूर ही रहना चाहिए जिससे हम कोरोना संक्रमण से लड़ सकें। यह बात कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से सुझाव भी लिये। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, एडीएम किशोर कान्याल, सीईओ स्मार्ट सिटी जयति सिंह मौजूद थीं। शहर को कोरोना संक्रमण से बचाने में जिला और पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पिछले 13 दिनों से शहर कोरोना संक्रमण से मुक्त था। लेकिन सोमवार की शाम एक मरीज के संक्रमित की जानकारी मिलने के बाद भी प्रशासन के हौंसले कमनहीं हुए और कोरोना संक्रमणकी लड़ाई में प्रशासन और पुलिस के अधिकारी खड़े हैं, जिस कारण ग्वालियर कोरोना से बचा हुआ है। उन्होंने कहा कि ग्वालियरवासियों के सहयोग के कारण कोविड-19 के तहत लड़ाई में हम काफी सफल रहे हैं और इसमें सभी का सहयोग मिला है। कलेक्टर ने बताया कि प्रशासन प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से सुझाव प्राप्त कर उन पर अमल करता है, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं मुहैया हो सकें। उन्होंने बताया कि जिले में आवश्यक खानपान की चीजें प्रत्येक क्षेत्र में उपलब्ध कराई जा रही हैं। विभिन्न क्षेत्रों में फंसे लोगों को अति आवश्यक कार्य हेतु पास के लिये भी व्यवस्था की गई है। कोरोना से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिंग ही उपाय है अत: सभी लोगों को इसका पालन करना चाहिए।
प्रशासन सबके साथ : कान्याल
अपर जिला दंडाधिकारी किशोर कान्याल ने कहा है कि कोरोना की इस आपदा में जिला प्रशासन प्रत्येक व्यक्ति की मदद को तैयार हैं और हर जरूरतमंद की मदद भी कर रहा है। श्री कान्याल ने कहा कि जिले में हर प्रकार की जरूरत का सामान भरपूर उपलब्ध है। प्रशासन की टीमें इसके लिये कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अति आवश्यक कार्यों के लिये ही लोगों को विधिवत आवेदन पर परमीशन दी जा सकती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









