आयुश विभाग के अधिकारी घर-घर जाकर कर रहे हैं दवा वितरण
Apr 22 2020
ग्वालियर। मध्य प्रदेश शासन आयुष विभाग के आदेशानुसार जिला आयुष कार्यालय ग्वालियर द्वारा इ युनिटी बढ़ाने वाली आयुष औषधियां जो कोरोना वायरस के असर को कम करने के लिए जरूरी दवाओं को घर घर जाकर वितरण कराया जा रहा है।
जिला आयुष अधिकारी डॉ राकेश शर्मा ने बताया कि हमारे द्वारा शहर में 10 और ग्रामीण में 24 कुल 34 दल दवा वितरण के लिए प्रतिदिन शासकीय अवकाश एवम् रविवार को भी घर-घर जाकर दवा वितरण का कार्य कर रहे हैं, शहर में जागरूकता हेतु 4 स्थानों पर होर्डिंग्स लगाए गए है, लगातार पैंपलेट आदि भी बांटे जा रहे है, इको ग्रीन कर्मचारियों को मास्क और दवा भी दी गई है, चौराहों पर कार्य कर रहे पुलिस कर्मियों को भी दवा मुहैया कराई जा रही है यथा संभव हर घर तक दवा पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है।
नोडल अधिकारी डॉ प्रवीण चिरगईया द्वारा बताया गया कि कोरोना वायरस का खतरा सामान्यत: उन लोगों को ज्यादा है जिनके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है, हमारी औषधि का प्रयोग कर लोग अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर कर सकते हैं। जिला आयुष कार्यालय ग्वालियर द्वारा जिले में अभी तक 2,02,005 लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है और यह कार्य निरंतर जारी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









