लॉकडाउन के चलते कई मजदूर परिवार अब भी कर रहे हैं पलायन
Apr 21 2020
ग्वालियर। लॉकडाउन के दूसरे चरण में प्रदेश सरकार ने राहत दी है और कई फैक्ट्रियों को चालू करा दिया है तो मनरेगा का काम भी शुरू हो गया है, लेकिन इसके बाद भी मजदूर परिवार पलायन कर रहे हैं। लॉकडाउन में फंसे मजदूर परिवार कंधे पर अपने छोटे-छोटे बच्चों और सिर पर पोटली रखकर सैकड़ों किमी तक पैदल कड़ी धूप में चले जा रहे हैं और इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
लॉकडाउन के चलते सड़कों पर वाहन नहीं चलने से सन्नाटा है और रेल यात्रा पूरी तरह से बंद हैं। ऐसे में जो लोग बाहर रहकर मजदूरी करते हैं वह अपने घर की ओर पलायन कर रहे हैं। वाहन नहीं मिलने के कारण यह पैदल ही परिवार के साथ आगे बढ़ रहे हैं और भगवान पर भरोसा कर रहे हैं। वक्त के मारे ये लोग पैदल के अलावा बाइक और मालवाहक जो भी साधन मिल रहा है उससे भूखे प्यासे सफर करने को मजबूर हैं। इनके भोजन, ठहरने और गांव तक पहुंचाने की कोई व्यवस्था नहीं है। मंगलवार की सुबह सैकड़ों परिवार पैदल चलते हुए जा रहे थे। विक्की फैक्ट्री के पास इन परिवारों से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि वह भिंड में मजदूरी करते हैं लेकिन काम बंद होने के कारण ठेकेदार भी सुनवाई नहीं कर रहा और कई दिनों से परेशान थे इसलिए वह अपने गांव अशोक नगर पैदल जा रहे हैं।
बच्चों की स्थिति बहुत दयनीय
मजदूर परिवारों के साथ चल रहीं महिलाएं व उनके बच्चों की स्थिति सबसे ज्यादा दयनीय है। बच्चे भूख से बिलख रहे हैं और पानी के लिए तरस रहे हैं, तो महिलाएं भी पैदल चलते हुए परेशान हो रही हैं। विक्की फैक्ट्री के पास भोजन वितरण करने वाले पराग गुप्ता का कहना है कि उन्होंने जब यह स्थिति देखी तो तुरंत ही अपने मित्रों को मौके पर बुलाकर पानी की बोतल, बच्चों के लिए बिस्किट, कुरकुरे और भोजन के पैकेट मंगवाए। इसी तरह नाका चंद्रवदनी पर जैसे ही एक दुकान के बाहर मजदूरों को नल लगा दिखा तो सभी अपनी प्यास बुझाने के लिए टूट पड़े।
किसी ने नहीं की सुनवाई
मजदूरी करने वाले रामकिशन का कहना है कि वह भिंड से अपने गांव अशोक नगर के पास पैदल जा रहे हैं। पिछले एक माह से वह परेशान हैं और ठेकेदार से भी कई बार शिकायत की तो ठेकेदार कहता है कि जब काम ही नहीं चल रहा तो मैं खाना कहां से दूं। रामकिशन का कहना है कि पुलिस अधिकारियों से भी शिकायत की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, इसी तरह दक्खो बाई का कहना है कि वह अपने घर जाने के लिए कई दिनों से इंतजार कर रहा था और पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से भी गुहार लगाई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई तो पैदल ही जाना पड़ रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









