कोटा में फंसे बच्चों को लाने डेढ़ सौ बसें रवाना
Apr 21 2020
ग्वालियर। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये स पूर्ण देश में लागू किए गए लॉकडाउन के कारण राजस्थान के कोटा शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढऩे गए मध्यप्रदेश के बच्चों को उनके घर वापस लाने के लिये शहर से डेढ़ सौ बसें मंगलवार सुबह एसएएफ मैदान से रवाना की गईं। यह बच्चे लॉकडाउन के बाद से ही कोटा में फंसे हुए थे, जिन्हें लेकर प्रशासन व उनके परिजन लगातार चिंतित थे। इसके बाद इन्हें वापस लाने का प्लान तैयार किया गया।
बच्चों को कोटा से ग्वालियर तक सुरक्षित लाने की जि मेदारी नगर निगम के अपर आयुक्त दिनेश शुक्ला को सौंपी गई। इनके साथ तीन सदस्यीय दल भी भेजा गया, साथ ही इन्हें यह भी समझाइश दी गई है कि कोटा जाने और आने के बीच कहीं भी बसों का स्टे नहीं किया जाए। बेहद जरूरी होने पर ही बस रोकी जाएं और इस दौरान पूरी सावधानी बरती जाए।
बच्चों को लेने के लिए कोटा रवाना की गई बसें दोपहर बाद कोटा पहुंच जाएंगी। इसके बाद निर्धारित स्थान से बच्चों को लेने के बाद बिना रुके ही वापस भी आ जाएंगी। मध्यप्रदेश के बच्चों को कोटा से लाने एवं उन्हें घर तक पहुंचाने की व्यवस्था के लिये जिला प्रशासन द्वारा एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, इसके माध्यम से समन्वय का काम किया जायेगा। कोटा प्रशासन द्वारा मध्यप्रदेश के बच्चों को चिन्हित कर भेजी जा रही बसों में बिठाकर उनके घर पहुंचाने की जि मेदारी होगी। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए बच्चचों को लाते समय संक्रमण से बचने के लिए सभी सावधनियों को ध्यान में रखकर व्यवस्थायें सुनिश्चित की गई हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









