देना होगी हितग्राही को समग्र आईडी, आटा लेने एपीएल कार्ड पर लगेगी सील
Apr 21 2020
ग्वालियर। शहर में अब राशन की दुकानों से मु त आटा वितरण करते समय हितग्राही के एपीएल कार्ड पर सील लगाने के साथ ही उसकी समग्र आईडी प्रूफ राशन विक्रेता को लेना अनिवार्य होगा। वहीं राशन वितरण किए जाने वाली राशन की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए वालंटियर के साथ पुलिस बल की तैनाती भी होगी। उक्त आदेश राशन की दुकानों पर होने वाली भीड़ को देखते हुए जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने जारी किया है।
शहर में रहने वाले ऐसे परिवार जिनके पास बीपीएल व अन्य सरकारी योजना का पात्र कार्ड नहीं है ऐसे एपीएल कार्ड धारकों को प्रदेश सरकार के निर्देश पर दो हजार क्विंटल आटा वितरण करने के निर्देश जिला आपूर्ति विभाग को दिए हैं। हालांकि विभाग अभी तक शहर के 66 नगर-निगम वार्डों में पैंतीस हजार आटे के पैेकेट का वितरण एपीएल कार्ड धारकों को कर चुका है। लेकिन आटा वितरण के दौरान बेकाबू हो रही भीड़ को देखते हुए जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने आटा वितरण प्लान में बदलाव किया है। राशन की दुकानों पर कार्डधारकों की आटा का पैकेट लेने के लिए भीड़ लगी हुई है, अधिकांश दुकानों पर आटे का वितरण हो चुका है, इसके बाद भी कार्डधारक पहुंच रहे हैं।
शहर के कुल 66 वार्डों में से 49 वार्डों में आटे का वितरण एपीएल कार्ड धारकों के साथ ही समग्र आईडी पर किया जा चुका है। शेष 17 नगर-निगम वार्डों में आटा वितरण पुलिस फोर्स व वालंटियर की उपलब्धता होने के बाद ही किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









