सूने घर के ताले चटकाकर सोना-चांदी व नगदी चोरी
Apr 21 2020
ग्वालियर। मां का देहांत होने पर उनकी अंत्येष्टि करने गांव गए एक एमआर के सूने घर के ताले चटकाकर चोर सोने-चांदी के जेवर सहित अन्य माल पार कर ले गए। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के कृष्णापुरम आदित्यपुरम की है। घटना का पता उस समय चला जब पड़ोसियों ने उनके घर के ताले टूटे देखेे तो उन्हें सुूचना दी। सूचना मिलते ही वे वापस आए और मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। चोरी गए माल की कीमत करीब पांच लाख रुपए बताई है।
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के कृष्णापुरम आदित्यपुरम निवासी शिवेन्द्र सिंह पुत्र रामसिंह सेंगर फार्मा कंपनी में एमआर है। कुछ दिन पहले उनकी मां मिथलेश सेंगर का निधन हो गया था। मां का निधन होने पर शिवेन्द्र तथा उनके सभी परिजन उनका अंतिम संस्कार करने के लिए अपने गांव इटावा चले गए थे और घर पर ताले डालकर पड़ोसियों से देखरेख करने को बोल गए थे। पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनके घर के ताले टूटे हुए हंै। सूचना मिलते ही वे वापस आए और पुलिस को चोरी की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
यह जेवर ले गए चोर
पीडि़त ने पुलिस को बताया कि चोर उनके घर से सात सोने की अंगूठी, चार सोने की चूड़ी, एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने का कोलर, एक सोने की चेन, एक सुई-धागा, बारह जोड़ी पायल, दो सोने के बाला, चार जोड़ी बिछिया, दो सोने की झुमकी, तीन नाक के फूल, दस हजार रुपए नगदी के साथ ही लैपटॉप तथा अन्य कीमती सामान पार कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब पांच लाख रुपए से ज्यादा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









