दाल बाजार में 8 बजे से हुआ कारोबार

Apr 21 2020

ग्वालियर। शहरवासियों को जरूरत का सामान उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने मंगलवार से कई दुकानों के शटर लॉकडाउन के बीच खुलवा दिए हैं। पिछले 2 दिनों से दाल बाजार में कारोबार नहीं होने से सन्नाटा पसरा था और सुबह 4 बजे से ही पल्लेदार व ह माल पहुंचना शुरू हो गए थे तो ग्राहक भी समय से पहले पहुंच गए। व्यापारियों ने 8 बजे से पहले अपने दुकानों के शटर उठाकर कारोबार करना शुरू कर दिया। इस दौरान व्यापार समिति के पदाधिकारी और पुलिस अफसर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए जुटे रहे लेकिन न तो दुकानदारों ने इसके लिए पहल की और न ही ग्राहकों ने।
फुल लॉकडाउन के चलते 2 दिन से दाल बाजार के थोक व खेरिज दुकानों के शटर डाउन थे। प्रशासन ने मंगलवार को थोक कारोबारियों को अनुमति दी तो सुबह से ही कारोबारी भी पहुंचना शुरू हो गए। लॉकडाउन के चलते सबसे ज्यादा डिमांड दालें, आटे शक्कर, तेल सहित सभी चीजों की हो रही है। बाजार खुलने से इन वस्तुओं के दाम स्थिर हो गए हैं।              
नहीं हुआ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
कई दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी थी और ग्राहक सामान खरीदने के लिए हुजूम लगाकर खड़े नजर आए, सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए पुलिस के वाहन एनाउंस कर रहे थे और दाल बाजार में ड्यूटी पर तैनात पुलिस के अफसर व व्यापारी भी सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए कह रहे थे, लेकिन इसका असर नहीं हुआ तो पुलिस ने लाठियां चमकाना शुरू कर दिया।                
दाल बाजार में खरीदारों की भीड़ न जुटे इसे दे ाते हुए पुलिस सतर्क है और सर्किल के सीएसपी व डीएसपी ट्रैफिक सर्चिंग कर रहे हैं। मंगलवार सुबह पुलिस ने दाल बाजार में निजी वाहनों को नहीं जाने दिया, वहीं जिन व्यापारियों के और यहां रहने वाले लोगों के वाहन खड़े थे उन्हें भी पुलिस ने हटा दिया। पुलिस का कहना था कि सुबह 8 बजे से 12 बजे तक सिर्फ लोडिंग-अनलोडिंग वाले ही वाहन आएंगे। निजी वाहन एक बजे के बाद खड़े करें।