लॉकडाउन के बीच टीवी स्टार्स ने की लोगों से घर पर रहने की अपील
Apr 21 2020
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच देश में लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया गया है. प्रधानमंत्री मोदी की इस घोषणा के बाद छोटे पर्दे के कई सितारों ने न्यूज़18 इंडिया की एक मुहिम के साथ जुड़कर लोगों से अपील की है कि वे घर ही रहें, स्वस्थ रहन और अपने परिवार के साथ समय बितायें.
टीवी ऐक्टर अर्जुन बिजलानी ने कहा कि वे इस वक़्त घर पर हैं और लॉकडाउन का पूरी ईमानदारी के साथ पालन कर रहे हैं. लोगों से अपील करते हुए उन्होने कहा, "काम बंद है लेकिन दिमाग चालू है. वो कहते हैं ना खाली दिमाग मतलब शैतान का घर? तो मैंने सोचा इस वक़्त में दिमाग़ को खाली नहीं रखना चाहिए, पॉज़िटिव सोचना चाहिए. जब काम करता था तो सोचता था कि वक़्त ही नहीं मिलता परिवार के लिए और अब बिताने के लिए ढेर सारा वक़्त है. लकी हूं मैं. लेकिन हर कोई इतना लकी नहीं है. इसलिए आपसे गुज़ारिश है कि जो लोग भी आप पर आश्रित हैं प्लीज़ उनका ध्यान रखिए. सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करें और घर पर रहें. हाथ धोते रहें."
अभिनेता शरद मल्होत्रा ने कहा की जो हाल लोगों का है वही हाल उनका भी है. "आज पूरा विश्व महामारी से गुज़र रहा है, ऐसे में बुरे ख़्याल आना लाज़मी है. लेकिन हमें इन बुरे ख़्यालों को अच्छे में तब्दील करना है. जैसे कि मैं - कुछ लिख लेता हू, गुनगुना लेता हूँ, गिटार बजा लेता हूँ, अपने आप को व्यस्त रखता हूँ. कुछ भी करिए लेकिन नकारात्मक विचारों से बचिए. तब समय नही था. अब समय है. मस्त रहिए, मलांग रहिए और घर पर परिवार के साथ सुरक्षित रहिए."
छोटी सरदारनी में मुख्य रोल निभाने वाली निमृत कौर ने कहा, "घर पर रहिए, सुरक्षित रहिए. ये सबसे आसान तरीका है बहुत सारी जानों लो बचाने का और इस वैश्विक महामारी से लड़ने का."
अभिनेता शहीर शेख ने कहा कि देश एक कठिन समय से गुज़र रहा है और अक्सर ऐसे समय में लोग धैर्य खो देते हैं. "हर अफ़वाह पर भरोसा करना, लड़ना झगड़ना, एक दूसरे पर हमला करना, ये सब बहुत आसान है पर इससे परिस्थिति और बिगड़ेगी. इस समय हमें एकजुट होकर इस विपदा का सामना करना है. सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करें, घर पर ही रहें और जितना हो सके ज़रूरतमंदों की मदद करें और साथ ही साथ उन लोगों का शुक्रिया करें जो इस वाइरस से लड़ रहें हैं और हमें सुरक्षित रख रहें हैं."

संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -