संक्रमण की चिंता छोड़ सफाई कर्मी निभा रहे हैं अपना दायित्व नागरिक भी कर रहे हैं उनके कार्य की सराहना
Apr 20 2020
ग्वालियर 20 अप्रैल कोरोना जैसे भयानक संक्रमण की स्थिति में भी कर्तव्य पर रहकर दायित्वों का निर्वहन करने वाले नगर निगम के सफाई कर्मचारी अपना दायित्व पूरी ईमानदारी के साथ हर जगह सफाई करके निभा रहे हैं । मनीष पुत्र कल्लू एवं मोहन पुत्र जगदीश जैसे अनेक सफाई कर्मी अपने परिवार को छोड़कर संक्रमण की चिंता न करते हुए सुबह.शाम गंदगी में जाकर सफाई का विशेष ध्यान रख रहे हैं।
देखा गया है कि सुबह छः बजे से एसआई श्री रामचंद्र धौलपुरिया नई सड़क से लक्कड़खाना पुल आकर क्षेत्रीय कार्यालय 20 वार्ड 53 मैं पहुंचकर सफाई कर्मी की हाजिरी लगाकर लोगों को अपनी अपनी जगह पहुँचाते हैं और साफ सफाई का विशेष ध्यान रख रहे हैं।
एसआई श्री रामचंद्र धौलपुरिया ने बताया कि घर.घरए गली.मोहल्ले में जाकर सैनिटाइजर का भी छिड़काव किया जा रहा है । इस ओर क्षेत्र के समाजसेवी वरुण गुप्ताए रमेश भारती और जफर सिद्दीकी द्वारा उनका माला पहनाकर सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर राजकुमार प्रजापतिए गजराज सिंह आदि क्षेत्र वासी उपस्थित हुए।
मधु सोलापुरकर
सहायक संचालकए ग्वालियर
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









