मुरार उपखंड में तेजी से किया जा रहा है नागरिकों की जल समस्या का निराकरण 48 क्षेत्रों में टैंकर से कराया जल प्रदाय तथा 16 स्थानों पर गायों के लिए भरवाईं टंकियां
Apr 20 2020
ग्वालियर 20 अप्रैल नगर निगम के जल प्रदाय उपखंड मुरार द्वारा आम नागरिकों की जल समस्या का तत्काल निराकरण करने के लिए लीकेज पानी की लाइनों को तेजी से दुरुस्त किया जा रहा है तथा जल प्रदाय की नियमित मॉनिटरिंग कर नागरिकों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जा रहा है । इसी के साथ ही जहां भी पानी नहीं पहुंच रहा है वहां निगम के टैंकरों द्वारा लोगों को जल प्रदाय किया जा रहा है । आज 20 अप्रैल को उपखंड मुरार के अंतर्गत जल प्रदाय पाइप लाइनों के संधारण कार्य को तीव्रता से किया गया।
उपायुक्त श्री ए पी एस भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जल प्रदाय उपखंड मुरार के दो प्रमुख टंकियों थाटीपुर टंकी का 18 इंची स्लूस वाल्व एवं कृष्णा नगर टंकी के स्लूस वाल्वको रिपेयर किया गया इसके अतिरिक्त जल प्रदाय उपखंड मुरार द्वारा विभिन्न जगहों पर स्थापित स्लूस वाल्व चेंब रो को साफ करते हुए जल प्रदूषित ना हो रसायनों का छिड़काव किया गया ।
नगर निगम ग्वालियर पूर्व के उपायुक्त ए पी एस भदौरिया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जल प्रदाय उपखंड के विभिन्न सात स्थानों पर जल पाइपलाइन रिपेयर की गई स्थान निम्न अनुसार हैं वार्ड 18 ठ.62 आदित्यपुरम जी सेक्टर दीनदयाल नगर जी 916एजैन मंदिर सन्तरए गोवर्धन कॉलोनी गुल्ली आटा चक्की के पासए ड ब्लॉक थाटीपुर 2 स्थानो पर एवम 72 शारदा विहार ग्रीष्म काल को देखते हुए उपखंड के विभिन्न स्थानों थाटीपुर मुरार गोले का मंदिर आदि क्षेत्रों में 16 स्थानों पर गायों एवं अन्य पशुओं के पीने हेतु जल टैंकरों के द्वारा भरा गया । इसके अतिरिक्त लगभग 48 स्थानों पर विभाग के जल टैंकरों से आवश्यकता अनुसार जल वितरित किया गया।
जल प्रदाय विभाग के समस्त उपयंत्री समय पालक एवं समस्त पंप चालक अपने अपने कार्यों का निर्वाहन बड़ी लगन से किया जा रहा है। जिससे वर्तमान में किसी भी नागरिक को जल संकट का सामना ना करना पड़े उपखंड मुरार में स्थापित सभी नलकूपों की मोटरों को खराब होने पर शीघ्र 8 घंटे में बदलकर चालू किया जा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









