अब किसानों को तीन दिन पहले मिलेंगे एस एम एस ग्वालियर 20 अप्रैल प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसानों को अब 3 दिन पहले एस एम एस से सूचना भेजी जाएगी। इस व्यवस्था से किसान निर्धारित समय और स्थान पर अपनी उपज को लाने.ले.जाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर सकेंगे। इसी व्यवस्था में 23 अप्रैल को खरीदी केन्द्रों पर आने के लिये किसानों को आज ही एस एम एस भेजे जाएंगे।। प्रमुख सचिव खाद्यए नागरिक.आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्री शिव शेखर शुक्ला ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपार्जन से जुड़ी सभी एजेंसी के अधिकारियों को इस व्यवस्था के बारे में निर्देश दिये। प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने कहा कि गेहूं उपार्जन के लिए बनाई गई एस एम एस व्यवस्था को फुलप्रूफ बनाया जाए। श्री शुक्ला ने कहा कि राज्य शासन की मंशा के अनुसार किसानों को गेहूं उपार्जन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़ेए यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि एस एम एस व्यवस्था इस प्रकार निर्धारित की जाए कि एक किसान को एक ही खरीदी केंद्र पर एक ही बार माल विक्रय करने के लिए आना पड़े। परिवहन एजेंसी को भी एस एम एस से दी जायेंगी सूचना रबी उपार्जन प्रक्रिया की समीक्षा के दौरान प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने कहा कि खरीदे गये माल की सोसायटी से गोदाम तक की परिवहन की व्यवस्था भी सुदृढ़ रखी जाए। ट्रांसपोर्ट एजेंसी को माल परिवहन की सूचना एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। साथ ही खरीदी केन्द्रों पर बारदाना की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
Apr 20 2020
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









