मनरेगा के तहत ग्राम पंचायतों में शुरू हुए कार्य कोरोना गाइडलाईन के अनुरूप कार्य स्थलों पर सुरक्षा के प्रबंध

Apr 20 2020

 

ग्वालियर 20 अप्रैल 2020 शासन के निर्देशानुसार जिले की सभी जनपद पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत जल संवर्धनए संरक्षणए सिंचाई एवं पौधरोपण के रोजगारमूलक कार्य आज से शुरू हो गए हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिवम वर्मा ने अधिकारियों के साथ भितरवार जनपद पंचायत की ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर ग्राम पंचायत बड़ेराभारस में मनरेगा के तहत शुरू किए गए रोजगारमूलक कार्यों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा.निर्देश दिए। 
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण न फैलेए इसके लिये कार्य स्थल पर कोरोना गाइडलाईन के अनुरूप श्रमकों को मास्कए कार्य करते वक्त सामाजिक दूरी  बनाए रखने के साथ ही कार्य स्थल पर साबुन से हाथ धुलाईए सेनेटाइजर एवं स्वास्थ्य परीक्षण एवं संबंधित चैकलिस्ट भी उपलब्ध रहे। इस दौरान सामुदायिक वृक्षारोपण नाथों का पुरा तोड़ा एवं मेड़ वृक्षारोपण का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय पौधों के थाल बनाते समय 9 मजदूरों को सामाजिक दूरी रखते हुए एवं मास्क लगाकर कार्य करते पाए गए। 
कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जिले की सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 20 अप्रैल से मनरेगा योजना के तहत शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों के तहत जल संवर्धन एवं संरक्षण सिंचाई पौधरोपण के कार्य प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए कोरोना गाइडलाईन के अनुरूप कार्य स्थल पर सुरक्षा के प्रबंध भी किए जाएं। 
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु शासन ने 22 मार्च से सभी निर्माण कार्यों को बंद कर दिया था। लेकिन भारत शासन एवं राज्य शासन ने 20 अप्रैल से मनरेगा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगारमूलक कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं ।