निकाला लैग मार्च

Apr 20 2020

लोग घरों में सुरक्षित रहें इसके लिए पुलिस हर तरह की स ती कर रही है। सड़कों पर घूमने वालों के चालान बनाए जा रहे हैं तो गलियों में बैठने वालों को हिदायत देकर छोड़ा जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी लोग पुलिस की सुनवाई करने के बजाय सड़कों पर बेवजह घूम रहे हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए सोमवार की सुबह फूलबाग चौराहे से पुलिस ने मार्चपास्ट निकाला जो शहर के कई बाजारों में घूमा और पुलिस अफसर हिदायत देते रहे।