सड़क पर घूमने वालों को लगाई फटकार
Apr 20 2020
ग्वालियर। टोटल लॉकडाउन में सड़कों पर घूम रहे लोगों को देखते ही पुलिस कप्तान नवनीत भसीन ने गाड़ी रुकवाई और उसके बाद लोगों से पूछताछ की तो वे बगले झांकने लगे, क्योंकि वे बगैर कारण के सड़कों पर निकल आए। बगैर कारण के सड़कों पर घूमने का पता चलते ही कप्तान ने फटकार लगाई तो लोग वहां से खिसक गए। लोगों के सड़क पर घूमने पर कप्तान ने थाना प्रभारियों को ताकीद किया कि किसी भी स्थिति में लोग बगैर कारण सड़कों पर ना आने पाएं।
सड़क पर घूमने वालों को लगाई फटकार
कप्तान के आदेश के बाद पुलिस का एक्शन सड़कों पर निकल कर घूम रहे लोगों पर कप्तान की नाराजगी के बाद शहर भर में पुलिस एक्शन में आ गई और कुछ ही देर में सभी सड़के पुलिस का एक्शन देखते हुए खाली नजर आने लगी। सड़कों पर लोगों की आवाजाही रोकने के बाद पुलिस अफसर गलियों में पहुंचे और यहां पर खड़े युवकों को खदेड़ दिया। इसके बाद सड़कों के साथ ही गलियां भी सुनसान हो गई और चौराहों पर पुलिस हर आने जाने वाले की पड़ताल में जुटगई। जो लोग काम से निकले थे उन्हें जाने दिया और जो बगैर काम के निकले उन्हें खदेड़ दिया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









