500 रुपए के लिए घंटो कर रहे इंतजार
Apr 20 2020
ग्वालियर। जनधन के खातों में आई पांच सौ रुपए की राशि निकालने के लिए बैंक व कियोस्क सेंटरों के बाहर अ'छी खासी भीड़ नजर आ रही है और बंैक अधिकारी और पुलिस अफसर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने क लिए पसीना भी बहा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी पैसा निकालने वाले खाताधारक शारीरिकदूरी को नहीं मिटा रहे हैं, जिससे आम लोगों और पुलिस अफसरों की चिंता बढ़ रही है। पांच सौ रुपए के लिए खाता धारक पांच से छह घंटे तक इंतजार कर रहे हैं।
सोमवार को बैंके खुलने से पहले ही जनधन खाते से पैसे निकालने के लिए महिलाओं की भीड़ बैंकों के बाहर व कियोस्क सेंटरों के बाहर एकत्रित हो गई। इस दौरान पुलिस ने कई बार समझाइश दी कि वह कतार लगाकर शारीरिक दूरी बनाते हुए खड़े रहें, लकिन बैंकों के बाहर खड़े लोग सुनने को तैयार नहीं थे। सुबह शहर की सभी बैंक और कियोस्क सेंटर के बाहर सात बजे से भीड़ लगना शुरू हो गई। इस दौरान बारिश होने के कारण खाता धारकों को परेशान भी होना पड़ रहा था, लेकिन वह अपना नंबर न चला जाए इसके लिए बारिश में खड़े रहे, तो कुछ लोग चप्पल और पत्थर रखकर दूर जाकर खड़े हो गए। बैंक सुबह 10 बजे खुलीं, इसके बाद खाता धारकों को प्रवेश दिया गया। लाइनें लंबी लगने के कारण परेशानी का सामना बैंक अधिकारियों और पुलिस को करना पड़ा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









