हम नहीं सुधरेंगे
Apr 20 2020
ग्वालियर। दूध और सब्जी के लिए परेशान नहीं होना पड़े, इसका ध्यान जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक रख रहे हैं, लेकिन लोग इसके बाद भी जरूरत का सामान खरीदने के नाम पर बाजारों में भीड़ लगा रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं कर रहे हैं। सोमवार की सुबह शहर के कई बाजारों और गलियों में यह नजारा देखने के बाद पुलिस कप्तान ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जो लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ एक्शन लिया जाए। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों से कहा कि वह जरूरत का सामान लें, लेकिन बेवजह भीड़ न लगाएं।
इस महामारी से शहर सुरक्षित रहे, इसके लिए जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिस अफसर सुबह से लेकर रात तक शहरभर में भ्रमण करते हुए हर रोज आदेश जारी कर रहे हैं, कभी किराना तो कभी जरूरत का सामान उपलब्ध कराने के लिए दुकानों के शटर उठवा रहे हैं। सोमवार की सुबह प्रशासन द्वारा चिह्नित की गई 10 सब्जी मंडियों, दूध की दुकानों, टोस, बिस्कुट और अंडे की दुकानों को खुले रखने के लिए अनुमति दी गई थी, सुबह छह बजे इन दुकानों के शटर खुल गए, लेकिन दुकानदार और खरीदार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भूल गए, जिस पर पुलिस को अच्छी खासी मशक्कत करना पड़ी।
ऐसे लगी थी भीड़ की मिलेगी ही नहीं
सोमवार सुबह राम मंदिर पर खड़े फल और सब्जी के ठेलों पर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई थी और कई ग्राहक मास्क भी नहीं लगाए थे। सोशल डिस्टेसिंग तो छोड़ो ठेलों पर खरीदारी करने के लिए लोग इस तरह भीड़ लगाए थे, जैसे अब आगे सब्जी मिलेगी नहीं। इंदरगंज पुलिस ने जब यह देखा तो राममंदिर से ठेलों को हटा दिया।
इसी तरह गोरखी सब्जी मंडी में खेरिज खरीदार पहुंचे और खरीदारी करने में जुट गए। कोतवाली थाना प्रभारी विवेक अष्ठाना ने खेरिज में सब्जी लेने आए लोगों को गोरखी से बाहर कर दिया। माधौगंज चितेराओली में ठेले खड़े होने से कई बार जाम की स्थिति बनी और इसकी शिकायत स्थानीय निवासियों ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में भी की। इसी तरह दूध की दुकानों पर भी भीड़ लगी रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









