अमृत योजना के कार्य तेजी से करें : मोर्य
Apr 20 2020
ग्वालियर। अधीक्षण यंत्री पीएचई एवं प्रभारी अमृत योजना आर एल एस मौर्य द्वारा सोमवार को जलालपुर एवं मोतीझील स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट व ओल्ड जल शोधन संयंत्र सहित अनेक स्थानों पर, जहाँ अमृत योजना के कार्य चल रहे हैं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार को दिए।
उल्लेखनीय है कि निगम प्रशासक एमबी ओझा द्वारा विगत दिवस सभी अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए गए थे कि आगामी 20 अप्रैल से निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिए जावे जिससे विकास योजनाओं को समय से पूरा किया जा सके इसी निर्देश के परिपालन में नगर निगम ग्वालियर द्वारा चलाए जा रहे अमृत योजना के तहत एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत व अन्य योजनाओं के तहत सड़क निर्माण व अन्य विकास कार्यों को प्रारंभ कर दिया गया है। अधीक्षण यंत्री आरएल एस मौर्य आज जलालपुर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही श्री मौर्य मोतीझील स्थित ओल्ड जल शोधन संयंत्र सहित अन्य स्थानों का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित ठेकेदार व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्य तेज गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए इसके साथ ही सभी संबंधित ठेकेदारों को यह भी निर्देश दिए गए कि सभी ठेकेदार श्रमिकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें। वहीं मोतीझील स्थित प्लांट पर निरीक्षण कर पेयजल की गुणवत्ता को भी देखा तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की पेयजल की गुणवत्ता पर निरंतर निगरानी रखें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









