बेवजह घूमने वालों को पुलिस ने सिखाया सबक

Apr 20 2020

ग्वालियर। ग्वालियर में लगातार दूसरे दिन भी टोटल लॉक डाउन लागू है । सबरे से ही पुलिस बेरिकेट लगाकर सड़को पर है और सड़क पर सन्नाटा है लेकिन सन्नाटा चीरकर निकलने वाले हर व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। संतोषजनक जबाव न दे पाने वाले लोगो के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्यवाही भी कर रही है ।
प्रशासन ने कोरोना के चलते दो दिन से पूरी तरह से लॉक डाउन लागू कर रखा है । सोमवार को सबेरे दो घंटे के लिए अखबार वितरण और दूध विक्रय के लिए छूट दी थी। इस दौरान पुलिस ने दुग्ध वितरण केंद्रों पर कड़ी निगाह रखी। हजीरा, माधोगंज और मुरार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होने पर पुलिस ने दूध लेने आये लोगो को भगाया भी ।
नौ बजते ही पुलिस पूरी तैयारी से सड़कों पर उतर आई थी। सभी प्रमुख चौराहों पर प्रशासनिक अफसरों की टीम भी खड़ी हुई है। हर आने जाने वाले से पूछताछ हो रही है। सोमवार से सरकारी द तर भी खुल रहे है इसलिए कर्मचारियों के कारण आवाजाही भी बढ़ी। पुलिस सभी से निकलने का कारण जान रही है। कर्मचारियों से उनका विभागीय परिचय पत्र चेक करने के बाद आगे जाने दिया जा रहा है । जो लोग बाजिव कारण नही बता पा रहे उन्हें उठक- बैठक लगवाकर दंडित भी किया गया और गाड़ी जप्ती से लेकर चालान की कार्यवाही की जा रही है ।
बैंक और कंट्रोल की दुकानों पर भीड़
तमाम प्रयासों के बावजूद बैंकों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही हो पा रहा । महाराज बड़ा, गोल पहाडिय़ा, गुढ़ा गुढी इलाके में बैंकों पर जन धन खातों से पैसे निकालने बड़ी सं या में महिलाये पहुंची और एक साथ खड़ी दिखी। इन्हें व्यवस्थित करने में बैंक और पुलिस स्टाफ को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही हो पाने से प्रशासन चिंतित नजऱ आ रहा है ।
यही हाल सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों पर दिख रहा है । वहां भी उमड़ी भीड़ सोशल डिस्टेंशिग करने को तैयार ही नही है जिसके चलते कई जगह कुछ समय के लिए दुकानों को बन्द भी करना पड़ा।