डॉ. सिकरवार ने वार्ड 29 में गरीब परिवारों को खाद्यय् सामग्री वितरण की
Apr 20 2020
ग्वालियर। गरीबों की मदद करने वाली शहर की सक्रिय सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास की ओर से आज गरीब परिवारों को न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीष सिंह सिकरवार ने खाद्यय् सामग्री का वितरण किया। यह वितरण नगर निगम के वार्ड क्रमांक 29 के महलगॉव क्षेत्र में किया गया। डॉ. सिकरवार ने खाद्यय सामग्री वितरण करते हुये कहा कि कोविड-19 (कोरोना) वायरस के कारण जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, गरीब परिवारों का भरण-पोषण मजदूरी पर ही निर्भर रहता है, देश में फैलें कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है क्योंकि इस कोरोना जैसी महामारी के बचने का लॉकडाउन के अलावा और कोई उपाय नही है। डॉ. सिकरवार ने कहा कि क्षेत्र में कोई भी परिवार मेरे होते हुये भूखा नही रहेगा, इस आपदा के समय में मैं आपका बेटा, आपका भाई आपके साथ खड़ा हुआ हूॅ और मैं आपको विश्वास दिलाता हूॅ कि हमारा देश इस महामारी को हरायेगा। डॉ. सिकरवार ने खाद्यय् सामग्री वितरण करते हुय लोगों को कोरोना वायरस से बचने के उपायों के बारे में बताया। खाद्य वितरण करते हुये डॉ. सिकरवार के साथ भाजपा रामकृष्ण मण्डल अध्यक्ष विजय सक्सेना, वार्ड 29 पार्षद मेहताब कंशाना, जितेन्द्र यादव, अवधेश कौरव, सुरेश प्रजापति, पवन जाट, अंकित कठठ्ल आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









