भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया सफाई कर्मचारियों का स मान

Apr 20 2020

ग्वालियर। भाजपा जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा और उनकी टीम ने सोमवार को दीनदयाल नगर, मंगलभवन पहुंचकर सफाई कार्य में लगे हुए सफाई कर्मचारियों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उनको मास्क और सेनेटाइजर भी बांटे गये। श्री शर्मा ने कहा  कोरोना महामारी को दूर करने में नगर निगम के सफाई योद्धा बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। हम सभी को इनका स मान करते हुए मनोबल बढ़ाना चाहिये। इससे साफ सफाई अधिक रहेगी और कर्मचारियों को काम करने में उत्साह भी बढ़ेगा।