लॉकडाउन में खोली दुकान, मामला दर्ज
Apr 20 2020
ग्वालियर। टोटल लॉकडाउन में किराना शॉप खोलकर लोगों की भीड़ लगाने वाले दो किराना कारोबारियों के खिलाफ महाराजपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। महाराजपुरा थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ बेग ने बताया कि सूचना मिली थी कि टोटल लॉकडाउन में महाराजपुरा में किराना शॉप खोलकर व्यवसायी शॉप खोले है और लोकल डिस्टेसिंग का पालन नहीं कर रहे है। इसका पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किराना संचालक निर्बल कुमार पुत्र मोतीराम जाटव को पकड़ कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं शताब्दीपुरम में किराना का सामान बेच रहे पूरन पुत्र रंजीत सिकरवार को भी किराना शॉप से सामान बेचते हुए पकड़ा और उस पर मामला दर्ज कर लिया है।
विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने गुटखा, त बाकू, बीडी व सिगरेट बेच रहे एक युवक को कैलाश नगर से पकड़ा है। पकड़े गए युवक से गुटखा पाऊच के साथ ही बीडी व सिगरेट जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े गए युवक ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम अ िबका प्रसाद पुत्र किशोरी लाल बाथम निवासी कैलाश नगर बताया है। थाना प्रभारी रामनरेश यादव ने बताया कि मामला दर्ज करने से पहले कई बार समझाइश देकर सामान बेचने से मना किया था, लेकिन हर बार युवक पुलिस के जाने के बाद वापस आ जाता था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









