शराब तस्कर को मकान किराये से देने वाला मकान मालिक गिर तार, कोर्ट ने भेजा जेल

Apr 19 2020

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत  भसीन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर मध्य पंकज पांडेय के निर्देशन में  नगर पुलिस अधीक्षक महाराजपुरा ग्वालियर रवि भदौरिया  व  पुलिस थाना हजीरा ग्वालियर टी आई आलोक परिहार के नेतृत्व में मकान मालिक सलमान खान उर्फ मुन्नू पुत्र गुलसेनी खान उम्र25 वर्ष निवासी लखमीपुर हाल दाने बाबा के पास शताब्दीपुरम  ग्वालियर  को रविवार सुबह उसके घर से धारा 34(2) आबकारी एक्ट में गिर तार कर कोर्ट पेश किया व कोर्ट ने जेल भेजा।  पुलिस ने  छापा मारकर आईआईटीएम के पास व शताब्दीपुरम से आरोपी नितिन गुप्ता निवासी शताब्दी पुरम ,अशोक शिवहरे निवासी नर सिंह नगर, अरुण राठौर निवासी चार शहर का नाका ,आकाश तोमर निवासी चार शहर का नाका से 40 पेटी देशी शराब व अंग्रेजी शराब कीमती दो लाख रुपए ,नगद 25300 रुपये व दो कार जब्त की थी ।आरोपी गण ने अवैध शराब का जखीरा सलमान खान उर्फ मुन्नू का शताब्दी पुरम का मकान 30000 रुपये में  किराये से लेकर उसके मकान के टैंक में शराब छिपाकर रखी थी । आरोपी गण के 3साथी पवन बनियां निवासी न्यू कॉलोनी नंबर 2 चेतन शिवहरे निवासी न्यू नर सिंह नगर व सौरभ शिवहरे निवासी गणेश कॉलोनी छापा पडऩे पर पुलिस को देखकर रात का अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए थे जिनकी तलाश जारी है। आम जनता को नशा का सामान व अवैध गतिविधियों का संचालन करने वालों को लालच में आकर  मकान किराये से देने से बचना चाहिए ।                                 
पुलिस थाना हजीरा की टीम - एस आई नरेंद्र छिकारा, ए एस आई रविंन्द्र सिंह कुशवाह, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान, आरक्षक कुलदीप तोमर राजीव शुक्ला व जनक सिंह की  मु य भूमिका रही।