चोरी-छिपे बिकी सब्जी व किराना
Apr 19 2020
ग्वालियर। फुल लॉकडाउन के चलते घर से बाहर कोई नहीं निकलेगा यह एनाउंस रात से ही पुलिस के वाहन कर रहे हैं लेकिन इसका असर रविवार को गलियों से लेकर सड़कों तक पर दिखा।
फुल लॉकडाउन के चलते सुबह से ही पुलिस चौराहों पर तैनात है और बाजारों में सतर्कता बरते हुए है, लेकिन गलियों में नहीं पहुंची। गलियों में भीड़भाड़ होने व दुकानें खुलने की खबर जैसे ही एसपी को लगी तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि लॉकडाउन का पालन स ती से करें बस इसके बाद तो पुलिस गलियों में घूमने वालों की खबर लेने निकल पड़ी। कुछ लोगों को गलियों में घर के बाहर बैठकर बतियाना उस समय भारी पड़ गया जब पुलिस के जवानों ने पहुंचकर पूछताछ की और वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके तो उठक-बैठक लगवाई तो कई जगह सड़कों पर घूमने वालों की खातिर डंडे से की गई। इस दौरान पुलिस ने मुर्गा बनवाया और कहा आगे से बेवजह घर से बाहर निकले तो हवालात में डाल दिया जाएगा।
लॉकडाउन के दौरान प्रशासन द्वारा जरूरत का सामान खरीदने के लिए किराने की थोक दुकानें खुलवाई जा रही थीं तो सब्जी, फल सहित अन्य चीजों में राहत दी जा रही थी लेकिन रविवार को प्रशासन द्वारा फुल लॉकडाउन रखा गया। जिसके चलते न तो मेडिकल के शटर खुले हैं और न ही सब्जी मंडियां सजी। तड़के 3 बजे से ही पुलिस के जवान मंडी के बाहर तैनात हो गए और सब्जी लेकर आने वालों को ादेडऩा शुरू कर दिया। पुलिस अफसरों को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि गलियों में लॉकडाउन का पालन नहीं हो रहा है, जिसके चलते पुलिस का फोकस गलियों में रहा। सुबह होते ही पुलिस के जवान और अधिकारी गलियों में पहुंचे जहां लोग घर के बाहर मजमा लगाए थे और गप्पे लड़ा रहे थे जिन्हें पुलिस ने डंडे के बल पर खदेड़ दिया। सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा और पुलिस के जवान जो लोग निकल रहे हैं उनसे पूछताछ कर रहे।
लॉकडाउन के चलते प्रशासन द्वारा रविवार को पेट्रोलपंपों को राहत भले ही नहीं दी हो लेकिन दूध की दुकानों के शटर 6 बजे से 9 बजे तक खुले थे। पुलिस के जवान और अधिकारी पेट्रोलिंग करते हुए हर आने-जाने वाले को रोक रहे हैं और जैसे ही सुबह घड़ी की सुई में 8.30 हुए तोपुलिस ने चौराहों पर मोर्चा संभाल लिया और हर वाहन चालकों सहित पैदल निकलने वालों को रोकना शुरू कर दिया। पुलिस के वाहन गलियों में घूमते हुए घर पर रहने का आह्वान कर रहे रहे। सुबह जैसे ही 9 बजे पुलिस ने लठियाना शुरू कर दिया जिससे सड़कों पर सन्नाटा छा गया और चौराहों पर पुलिस ही पुलिस दिखी। लेकिन वाहन नहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









