ईकोग्रीन के दावे झूठे, शहर में लगे कचरे के ढेर
Apr 18 2020
ग्वालियर। अवकाश के दिनों का वेतन काटे जाने के खिलाफ ईकोग्रीन कंपनी के कर्मचारियों ने गुरुवार को काम बंद कर दिया था, हालांकि शुक्रवार को इनके काम पर वापस लौट आने की बात जरूर की जा रही थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं, ऐसे में शनिवार को तीसरे दिन भी शहर के कई क्षेत्रों से कचरा नहीं समेटा गया, जिससे जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं। वहीं ईकोग्रीन कंपनी का दावा है कि कर्मचारी काम पर लौट आए हैं, वहीं निगम यह कह रहा है कि निगम के कर्मचारी काम पर लगा दिए गए हैं, कंपनी के भी कुछ कर्मचारी उनके साथ आ गए हैं और शहर में लगातार सफाई हो रही है।
उल्लेखनीय है कि लगातार ईकोग्रीन कंपनी के कर्मचारी हर कुछ दिन बाद हड़ताल का रुख अपना लेते हैं और इनका मुद्दा केवल वेतन होता है। इधर निगम दावा करता है कि वह कंपनी को सही समय पर भुगतान कर देता है, तब फिर इनके सामने वेतन विसंगति के हालात क्यों बनते हैं, यह तो निगम के अधिकारी या फिर कंपनी का प्रबंधन ही बता सकता है, लेकिन दोनों ही खुद को पाक साफ बताते हैं। अब एक बार फिर यह हड़ताल के रास्ते पर है, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है, ऐसे में निगम को कंपनी के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए, लेकिन ऐसा न पहले हुआ और न अब हो रहा है। इशका खामियाजा नागरिकों को चुकाना पड़ रहा है।
कर्मचारी सरकार का दे रहे हवाला
ईकोग्रीन के कर्मचारियों का जब अनुपस्थिति के दिनों का वेतन काटा गया तो उनका जबरदस्त तर्क यह था कि सरकार ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान किसी का वेतन न काटा जाए। फिर उनका वेतन क्यो काटा गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









