थोक सब्जी मंडी में हो रहा खेरिज कारोबार
Apr 18 2020
ग्वालियर। शहरवासियों को सब्जी के लिए परेशान नहीं होना पड़े और महंगी सब्जी नहीं खरीदनी पड़े इसके लिए 10 स्थानों पर सब्जी मंडी चालू कराई गई हैं। प्रशासन द्वारा आदेशित किया गया था कि इन स्थानों पर थोक सब्जी ही बिकेगी और यहां से हाथ ठेले वाले सब्जी ले जाकर गली मोहल्ले में बेचेंगे, लेकिन इन दिनों सब्जी मंडियों में थोक के साथ-साथ खेरिज कारोबारियों ने अपना कब्जा जमा लिया है जिसके चलते न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है और न ही किसान व आढ़तियों को राहत मिल रही है।
प्रशासन द्वारा शहर के 10 स्थानों पर सब्जी मंडी बनाई गई हैं जिनमें सुबह 6 बजे से दोपहर 11 बजे तक थोक कारोबारियों को कारोबार करने की अनुमति दी गई है और इनके नाम भी सूची के अनुसार दिए गए हैं, लेकिन इन दिनों थोक कारोबारियों के साथ- साथ मंडियों में खेरिज कारोबारी भी अपना कब्जा जमाए हुए हैं। कुछ लोग थोक कारोबारियों से सब्जी खरीदने के बाद मंडी में ही खेरिज में बेचना शुरूकर देते हैं और अच्छा खासा मुनाफा कमा रहे हैं। इन खेरिज कारोबारियों के यहां भीड़ होने के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है जिससे लोगों में भय बना है।
पुलिस भी कर रही मशक्कत
शहर के थाटीपुर, गोरखी परिसर हजीरा इंटक मैदान, आनंद नगर, मुरार रामलीला मैदान सहित कई स्थानों पर सब्जी मंडी बनाई गई हैं इन मंडियों में आलू, प्याज, हराधनिया और टमाटर बेचने के लिए कहा गया था लेकिन मंडियों में सभी सब्जियां मिल रही हैं। सब्जी खरीदने वाले सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें इसके लिए पुलिस को भी पसीना बहाना पड़ रहा है। सुबह 4 बजते ही पुलिस जवान मंडियों में पहुंचकर वाहनों को गेट पर ही रोकना शुरू कर देते हैं और लोगों से दूरी बनाए रखने को कह रहे हैं इसके बाद भी कोई इनकी नहीं सुन रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









