ट्रांसफार्मर में हुआ तेज धमाका

Apr 18 2020

 ग्वालियर। ट्रांसफार्मर में हुए तेज धमाके से लोग दहशत में आ गए और जब बाहर निकले तो ट्रांसफार्मर आग की लपटों से घिरा हुआ था। आग लगने की खबर स्थानीय निवासियों ने दमकलदस्ते को दी। ट्रांसफार्मर में आग लगने से क्षेत्र में अंधेरा हो गया। आग लगने की खबर मिलने के बाद आनंद नगर सब स्टेशन पर खड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण कर लिया। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की हद में आने वाले सागरताल रोड के पास स्थित मेवाती मोहल्ले में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में तेज धमाके के साथ आग लग गई। रात में जब लोग गहरी नींद में सो रहे थे और जैसे ही धमाका हुआ तो उनकी नींद खुल गई और वह बाहर निकले तो ट्रांसफार्मर जल रहा था। सहायक फायर ऑफिसर देवेंद्र जखेनिया ने बताया कि ट्रांसफार्मर में लगी आग को आधा घंटे में काबू कर लिया। आग लगने के बाद क्षेत्र में अंधेरा हो गया और लोग गर्मी से बेहाल होते रहे।