कारोबारियों ने जताई नाराजगी, कहा-यह अन्याय भीड़ बढ़ी तो पुलिस ने गिरवाए शटर
Apr 18 2020
ग्वालियर। दाल बाजार में शनिवार सुबह उस समय विवाद की स्थिति निर्मित हो गई, जब खेरिज कारोबारियों के शटर को पुलिस ने डाउन कराना शुरू कर दिया। खेरिज कारोबारियों का कहना था कि जिस तरह थोक कारोबारियों को व्यापार करने की अनुमति दी जा रही है उसी तरह हमें भी दी जाए। प्रशासन द्वारा दाल बाजार को दो भागों में बांटा गया है, पहले भाग में तीन दिन थोक कारोबारियों को कारोबार करने की अनुमति दी गई है तो तीन दिन खेरिज कारोबारियों के लिए खुलेंगे। शनिवार सुबह खेरिज कारोबारी अपना कारोबार करने के लिए शटर उठाकर बैठे थे और ग्राहक जैसे ही पहुंचना शुरू हुए तो वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने डंडे के बल पर शटर डाउन करा दिए और कहा कि सिर्फ ऑनलाइन ही सामान बेच सकते हो। कारोबारियों का कहना है कि थोक कारोबारियों के कारण तो सबसे ज्यादा भीड़ रहती है और सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं होता है।
दाल बाजार में कारोबार करने वाले विपिन कुमार का कहना है कि प्रशासन ने तीन दिन खेरिज के लिए दुकानें खोलने की अनुमति दी है। हम आधा शटर खोलकर घर-घर सामान पहुंचाने के लिए लिख रहे थे तभी वहां आए पुलिसकर्मियों ने दुकानें बंद करने के लिए कहा। जब हमनें कहा आज तो हमारा दिन है, तो पुलिसकर्मी डंडे दिखाने लगे। दालबाजार में ही खेरिज कारोबारी एक व्यापारी ने कहा कि थोक वालों को शनिवार को भी कारोबार करने दिया जा रहा है। थोक वाले दिन हम दुकान खोलते हैं तो पुलिस हमें थाने भेज देती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









