बगैर मार्क के बेच रहे थे सामान लगाया जुर्माना

Apr 18 2020

ग्वालियर। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शहर में चल रहे लॉकडाउन का पालन कराने के लिए शनिवार सुबह पुलिस कप्तान नवनीत भसीन पुलिस अफसरों के साथ निकल आए। जब वे ग्वालियर थाना क्षेत्र में पहुंचे तो कुछ दुकानों पर मार्क के निशान नहीं मिले ओर लोग लॉकडाउन का पालन करते नहीं दिखे। जिस पर कप्तान ने व्यवसायियों को लताड़ लगाई और थाना प्रभारी को नियमों का पालन ना करने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई के निर्देश दिए। जिससे वे नियमों का पालन करे और संक्रमण का शिकार नहीं हों। कप्तान के आदेश के बाद पुलिस ने नियमों को तोडऩे वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की। 
एएसपी पंकज पाण्डे ने बताया कि कप्तान के निर्देश के बाद ग्वालियर थाना प्रभारी रधुवीर मीणा पुलिस बल के साथ इलाके में पहुंचे तो उन्हें रमेश पुत्र रामनारायण कोरी की दुकान पर मार्क के निशान नहीं मिले तो उन्होंने उसका एक हजार रुपए की रेड़क्रॉस की रसीद काट कर जुर्माना किया। इसके साथ ही जीतेश पुत्र ताराचंद पंजाबी निवासी मैदाई मोहल्ला का तीन हजार रुपए का जुर्माना, अरूण पुत्र सुरेन्द्र जैन निवासी शब्द प्रताप आश्रम का एक हजार और नीरज पुत्र संतोष पाल का एक हजार रुपए का जुर्माना किया गया। 
जनकगंज में 16 का जुर्माना
एएसपी संत्येन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि सुबह से ही उन दुकानदारों को समझाइश दी गई थी कि मार्क लाइन का पालन करे और ग्राहकों के लिए मार्क सिग्न कराए। इसके बाद जनकगंज थाना पुलिस ने 16 दुकानदारों की रेडक्रॉस की रसीद काटकर जुर्माना वसूला है, जिन्होंने नियमों का पालन नहीं किया। इसके साथ ही अन्य थाना क्षेत्रों में भी पुलिस ने समझाइश के साथ ही जुर्माने की कार्रवाई की। 
दूरी का सभी करें पालन
एसपी नवनीत भसीन का कहना है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को उचित दूरी रखनी है, जिससे वे इस वायरस की चपेट में ना आए। क्योंकि अनुशासन से ही इस वायरस की चपेट में आने से बचा जा सकता है। लोगों की भलाई के लिए पुलिस की मोबाइल लगातार एनाउंस करर रही है। 
पैदल-पैदल घूमे कप्तान
लॉकडाउन का पालन किस तरह हो रहा है, इसे जानने के लिए कप्तान सुबह हजीरा, बहोड़ापुर और चार शहर का नाका इलाकों में पैदल-पैदल घूमे, कप्तान के पैदल निकलते ही अन्य अफसर भी एक्टिव हो गए और गाडिया छोड़कर पैदल ही अपने-अपने इलाको में कार्रवाई में जुट गए। 
नियम तोड़ते ही होगी कार्रवाई
कप्तान नवनीत भसीन ने बताया कि लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस को कड़ाई करनी होगी और कई बार की समझाइश के बाद भी लोग आवारागर्दी से बाज नहीं आ रहे है और अपनी तथा अपनों के साथ ही अन्य की जिन्दगी खतरे में डाल रहे है। इनके खिलाफ पुलिस अब स ती से कार्रवाई करेंगी, जिससे इन पर अंकुश लगे और लोग सुरक्षित रहे।