रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिए औषधि का किया वितरण

Apr 17 2020

 मध्य प्रदेश शासन आयुष विभाग के आदेशानुसार जिला आयुष कार्यालय द्वारा चलाए जा रहे कोराना जागरूकता अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को ग्वालियर शहरी क्षेत्र के दल ने नगर में तारागंज, पोस्ट ऑफिस इंडस्ट्रियल स्टेट, माता का मंदिर पुरानी छावनी, ग्राम जदेरुआ, डीडवाना ओली सड़क, न्यू दर्पण कॉलोनी, आप्टे का पाएगा, जहांगीर पुर, तुलसी विहार, हाथीखाना वार्ड 4, ठंडी सड़क मुरार, लोटस विला अपार्टमेंटआदि स्थानों पर घर घर जाकर जागरूकता हेतु पैंपलेट लगाए गए, साथ ही रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिए औषधि का वितरण किया, इसी प्रकार डबरा ब्लॉक, भितारवार ब्लॉक, घाटीगांव ब्लॉक एवम् मुरार ब्लॉक के गावों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु आयुर्वेद, हो योपैथी एवम् यूनानी औषधियों का वितरण किया गया।
जिला नोडल अधिकारी डॉ प्रवीण चिर्गाईया द्वारा बताया गया कि शहरी एवम् ग्रामीण क्षेत्रों में आज लगभग 13982 लोगो को लाभान्वित किया गया।जिला आयुष कार्यालय द्वारा अभी तक 148916 लोगो को लाभान्वित किया गया है।जिला आयुष कार्यालय द्वारा शहरी क्षेत्र में 10 दल और ग्रामीण क्षेत्र में 24 दल बनाए गए हैं, जिनके माध्यम से घर घर जाकर औषधि वितरण का कार्य करवाया जा रहा है।