हितग्राही पहुंचे राशन लेने, करना पड़ा घंटों इंतजार

Apr 17 2020

ग्वालियर। कंट्रोल से राशन लेने के लिए सुबह 7 बजे से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया और कंट्रोलों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। 200 मीटर के दायरे में 5 कंट्रोल होने से 10 लाइनें महिला और पुरुषों की पुलिस ने लगवाई हैं। जिला प्रशासन के आदेश पर आज सुबह 9 बजे से कंट्रोलों पर राशन का वितरण शुरू हो गया। कंट्रोल खुलने से पहले ही हितग्राही राशन लेने के लिए पहुंच गए। कंट्रोलों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके इसके लिए पुलिस के जवान तैनात हैं और जो लोग कतार से बाहर निकल रहे हैं उन्हें पुलिस खदेडऩे में देरी नहीं कर रही है। शुक्रवार सुबह नाका चंद्रवदनी स्थित मांढरे की माता चौराहे से लेकर सब्जी मंडी तक 200 मीटर के दायरे में 5 कंट्रोल बनी हुई हैं। इन कंट्रोलों पर सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। कंट्रोलों पर अफरा-तफरी का माहौल न बनें इसके लिए पुलिस के जवान तैनात हैं। कई जगह सोशल डिस्टेसिंग का पालन होता हुआ भी नहीं दिखा।
  अलग-अलग लगवाई लाइनें
कंट्रोल पर राशन लेने आए लोगों के बीच विवाद की स्थिति न बनें और महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस के जवानों ने महिला और पुरुषों की अलग-अलग लाइनें लगवाई हैं। कंट्रोल संचालक ने भी कंट्रोल के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके इसके लिए गोले बना रखे हैं और सड़क पर लिखा है कि कोरोना को हराना है तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अलग-अलग लाइन लगाना है। पुलिस कतार लगवाने के लिए मशक्कत करती रही तो कई स्थानों पर हितग्राहियों की भीड़ इस तरह लगी हुई थी कि सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं हो रहा था। सबसे ज्यादा परेशानी उन स्थानों पर आई जहां गलियों में कंट्रोल बनी हुई हैं।                        
यहां आई परेशानी
एपीएल राशन कार्ड से राशन मिल रहा है जिसके चलते कई कंट्रोल संचालक कार्डधारकों को एक कंट्रोल से दूसरे कंट्रोल तक पहुंचा रहे हैं। आज सुबह वार्ड 37 में कई हितग्राहियों को परेशान होना पड़ा और उन्होंने इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से भी की है।
दस हजार परिवारों को मिला आटा             
लॉकडाउन के चलते गरीबों के परिवार खानपान से वंचित नहीं रहें इसके लिए  शुक्रवार को शहर की दो विधानसभा क्षेत्र में स्थित बीस राशन की दुकानों से दस हजार गरीब परिवारों को दस किलो आटा मु त वितरित किया गया। मु त मिलने वाले आटे की खबर सुनते ही इन सभी राशन की दुकानों पर लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। कोरोना संक्रमण के चलते शहर में जारी लॉकडाउन के चलते शहर में रहने वाले ऐसे गरीब परिवार जिनके पास बीपीएल कार्ड व अन्य शासन की योजना के तहत राशन की दुकानों से सस्ता राशन पाने की पात्रता नहीं है ऐसे एपीएल कार्ड धारकों को आज लश्कर पूर्व व दक्षिण विधानसभा की जद में आने वाली 20 राशन की दुकानों से राशन बांटा जा रहा है।
500 रुपए के लिए हो रहे पसीने से तरबतर
शुक्रवार सुबह कंट्रोलों पर राशन लेने के लिए हितग्राहियों की भीड़ लगी हुई है तो वहीं बैंकों के बाहर जन-धन खाते के पैसे निकालने के लिए भी घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सुबह बैंक खुलने से पहले खाताधारकों की भीड़ लगना शुरू हो गई थी। जन-धन खाते में आए 500 रुपए निकालने के लिए खाताधारक इस भीषण गर्मी में पसीने से तरबतर हो रहे हैं और कई लोग गला सूखने पर पानी पीने से इसलिए कतरा रहे हैं कि कहीं ऐसा न हो कि लाइन से हटते ही उनका नंबर चला जाए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए पुलिस को अ'छी खासी मशक्कत करनी पड़ रही है इसके बाद भी खाताधारक सुनने को तैयार नहीं हैं, कई बैंकों में तो खाताधारकों ने हंगामा तक किया।