मुर्गा व नारू गैंग का एक और सदस्य माल सहित गिर तार
Apr 17 2020
ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर मध्य पंकज पांडेय व नगर पुलिस अधीक्षक महाराजपुरा ग्वालियर रवि भदौरिया के निर्देशन व पुलिस थाना हजीरा ग्वालियर टी आई आलोक परिहार के नेतृत्व में मुर्गा व नारू चोर गैंग का साथी देवेश सिकरवार उर्फ चूहा पुत्र शिवचरन सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी नई रेशम मील प्रगति नगर ग्वालियर को उसके घर से गिर तार किया व योगेश कौरव निवासी माँ वैष्णव पुरम कॉलोनी ग्वालियर के मकान से चोरी किया सोने चांदी के जेबर बरामद किये। देवेश उर्फ चूहा ने मुर्गा कोरी उर्फ विकाश कोरी निवासी रेशम मील, नारू उर्फ नरेंद्र कोरी निवासी रसूलाबाद बॉबी कुशवाह निवासी चंदनपुरा व विनोद राठौर निवासी माँ वैष्णव पुरम कॉलोनी ग्वालियर ने मिलकर चोरों की गैंग बनाकर माँ वैष्णव पुरम कॉलोनी ग्वालियर में कई चोरी की थी। सभी चोर विनोद राठौर के मकान माँ वैष्णव पुरम कॉलोनी ग्वालियर में रहते थे । कोर्ट ने चोर देवेश उर्फ चूहा को जेल ग्वालियर भेजा । मुर्गा, नारु व विनोद राठौर भी जेल पहिले ही भेजे जा चुके हैं ।अब पूरी चोर नकबजन गैंग जेल में है इससे हजीरा क्षेत्र की जनता ने चोरों के आतंक से राहत की सांस ली है ।
पुलिस थाना हजीरा की टीम - टी आई आलोक परिहार एस आई नरेंद्र छिकारा, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान आरक्षक लेखराज गुर्जर व जितेंद्र जादौन की मु य भूमिका रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









