सिंडीकेट बैंक में चोरी का प्रयास विफल, चोरों ने दस्तावेजों में लगाई आग

Apr 17 2020

ग्वालियर। बैंक की दीवार में सेंध लगाकर चोरों ने स्ट्रांगरूम तोडऩे का प्रयास किया। वारदात इंदरगंज थाना क्षेत्र के जयेन्द्रगंज स्थित सिंडीकेट बैंक की है। चोर जब स्ट्रांगरूम तोडऩे में सफल नहीं हुआ तो उसने बैंक के दस्तावेजों में आग लगा दी। घटना का पता सुबह चला, जब बैंक से धुआं निकलते देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस जांच में पता चला है कि चोरों ने बैंक में लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ा हॅै।
इंदरगंज थाना क्षेत्र स्थित सिंडीकेट बैंक में शुक्रवार को लोगों ने धुआं निकलता देखा तो बैंक प्रबंधन को सूचना दी। सूचना मिलते ही बैंक कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जैसे ही वे बैंक के अंदर पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन निकल गई, क्योंकि बैंक के प्रमुख दस्तावेजों में आग लगी हुई थी और पास ही स्थित स्ट्रांगरूम को तोडऩे के प्रयास के निशान दिखे। मामला समझ में आते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो पता चला कि चोरों ने बैंक के पिछले हिस्से में सेंध लगाकर प्रवेश किया। इसके बाद वहां की सभी ड्रावर चेक करने के बाद पहले स्ट्रांग रूम के मु य द्वार के पास दीवार तोडऩे का प्रयास किया और जब वहां पर दीवार मजबूत दिखी तो फिर पिछले हिस्से को तोडऩे का प्रयास किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद जवानों ने अफसरों को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीएसपी इंदरगंज मुनीष राजौरिया, थाना प्रभारी पंकज त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फिंगरपिं्रट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुला लिया।                   
सीसीटीवी कैमरा तोड़ा
वारदात को अंजाम देने आए चोर ने हॉल में लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। जिससे उसकी पहचान ना आने पाए, लेकिन अन्य स्थानों पर लगे कैमरे उसकी नजर में ना आने पर बच गए। इसका पता चलते ही पुलिस ने सीसीटीवी एक्सपर्ट को भी मौके पर बुला लिया, जिससे अन्य कैमरों में उसके फुटेज आए हो तो पता चल सके।                     
चोरों के निशाने पर बैंक और एटीएम बूथ रहते हैं, पहले भी कई बार चोरों ने बैंकों को निशाना बनाने का प्रयास किया है। इससे पहले दो बार चोर गिरोह जीवाजी विश्वविद्यालय स्थित बैंक तथा कुलैथ स्थित बैंक में चोरी का प्रयास कर चुके हंै, लेकिन सफल नहीं हुए। वहीं शहर के एटीएम बूथ भी उनके निशाने पर रहते हैं और लगातार वे इन्हें अपना निशाना बनाते हंै।