अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा निरंतर जरूरतमंद के लिए सेवा कार्य मैं जुटी हुई है। इसी श्रंखला में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र सिंह तोमर जी एवं जिला अध्यक्ष राम कुमार सिकरवार के निर्देशानुसार महिला संभागीय अध्यक्ष श्रीमती रेशू राजावत के निवास स्थान पर भोजन सामग्री देकर कुछ लोगों की सहायता करने का प्रयास किया गया। इसी प्रकार संगठन के अन्य पदाधिकारी भी अपने क्षेत्र में रहकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जरूरतमंद लोगों की सहायता में लगे हुए हैं।

Apr 16 2020